1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. शरीर में दिखें ये लक्षण, तो समझ लें कि है विटामिन सी की कमी के संकेत

शरीर में दिखें ये लक्षण, तो समझ लें कि है विटामिन सी की कमी के संकेत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 28, 2019 04:43 pm IST,  Updated : Mar 28, 2019 04:43 pm IST

हमारे शरीर में विटामिन सी बहुत ही आवश्यक पोषक तत्व है। अधिकतर लोग संतुलित आहार से विटामिन सी की कमी को पूरा करते है। जानें लक्षण।

vitamin c deficiency- India TV Hindi
vitamin c deficiency

हेल्थ डेस्क: विटामिन सी एक ऐसा पोषक तत्‍व है जिसकी जरूरत हमारे शरीर को होती है। यह केवल इसलिए महत्वपूर्ण नहीं है कि यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। बल्कि यह बॉडी की क्रियाओं के लिए भी जरुरी है। विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट है जो बॉडी के सर्कुलेटरी तंत्र के क्रिया के लिए जरुरी होता है लेकिन इसके साथ ही यह कोशिकाओं के निर्माण के लिए भी जरुरी होता है। यह कैंसर से भी बचाता है और ह्रदय संबंधी बीमारियों को कम करता है, त्वचा में निखार लाता है, बढ़ती उम्र को रोकता है।

 

विटामिन सी की कमी क्या है?

हमारे शरीर में विटामिन सी बहुत ही आवश्यक पोषक तत्व है। अधिकतर लोग संतुलित आहार से विटामिन सी की कमी को पूरा करते है।

विटामिन सी की कमी के लक्षण
विटामिन ली एक आवश्यक तत्व है, जो आयरन के अवशोषण और कोलेजन के उत्पादन में मदद करता है। अगर आपके शरीर में यह पर्याप्त मात्रा में कोलेजन का उत्पादन नहीं हुआ तो ऊतकों को नुकसान हो सकता है। इसके लक्षण बहुत ही प्यापक है। जो कि 2-3 जिन में नजर आने लगते है।

  • चिड़चिड़ापन
  • भूख न लगना
  • सुस्ती
  • वजन कम करना।
  • बुखार
  • कमजोरी
  • पैरों में दर्द
  • अधिक थकावट होना।
  • सूजन
  • घाव को ठीक होने में थोड़ा वक्त लगना।
  • हड्डियों और मांसपेशियों में दर्द
  • एनीमिया

दिखें ये लक्षण तो समझ लें कि आपको हो सकता है ब्रेन हेमरेज, तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क

ट्रेन में सफर करते समय कभी भी साथ न ले जाएं ये फूड्स, हो सकते है सेहत के लिए खतरनाक

आपके आसपास मौजूद ये चीजें सेहत के लिए है खतरनाक, हो सकता है कैंसर

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल