1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. खुशखबरी! इटली में रणवीर-दीपिका ने कोंकणी रीति रिवाज से की सगाई, सेरेमनी में मौजूद रहे ये लोग

खुशखबरी! इटली में रणवीर-दीपिका ने कोंकणी रीति रिवाज से की सगाई, सेरेमनी में मौजूद रहे ये लोग

 Published : Nov 13, 2018 11:06 pm IST,  Updated : Nov 14, 2018 10:49 am IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी। जी हां दोनों ने ऑफिशियली इंगेजमेंट कर ली है। जो कि इटली के लेक कोमों में की है। जिसके साथ ही प्री वेडिंग सेरेमनी शुरु हो चुकी है।

Deepika and ranveer- India TV Hindi
Deepika and ranveer Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी। जी हां दोनों ने ऑफिशियली इंगेजमेंट कर ली है। जो कि इटली के लेक कोमों में की है। जिसके साथ ही प्री वेडिंग सेरेमनी शुरु हो चुकी है।

Spotboye की रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने कोंकणी रीति रिवाज के साथ देर रात सगाई की है। इस रिपोर्ट के अनुसार ये 'फूल मुदी सेरेमनी' के लिए दीपिका के पिता बैडमिंटन चैंपियन प्रकाश पादुकोण ने रणवीर और उनके परिवार का स्वागत किया था। परंपरा के अनुसार दीपिका के पिता ने दूल्हे यानी  रणवीर सिंह को नारियल दिया। जिससे कि वह अपने पैर धोएं। इसके बाद दोनों कपल्स ने एक दूसरे से अंगूठी बदली।

इस खास मौके में दीपिका और रणवीर के सबसे करीबी लोग ही मौजूद थे। जिसमें दीपिका के माता-पिता प्रकाश और मां उज्जवा पादुकोण के अलावा रणवीर सिंह के माता पिता अंजू भवनानी और जगजीत सिंह के साथ की कपल्स के बहवे अनिशा और रितिका मौजूद थी।

प्राइवेसी को ठीक रखने के लिए दीपिका और रणवीर सिंह से अपने गेस्ट को फोन साथ में न लाने की अपील की है।

 

Deepika Padukone-Ranveer Singh Wedding: इटली में हो रही मेहंदी सेरेमनी की पहली तस्वीरें आईं सामने

जानिए अपनी शादी पर इटली में कितना खर्च कर रहे हैं रणवीर-दीपिका

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की संगीत सेरेमनी में रणबीर कपूर के ''कबीरा'' सॉन्ग पर होगा स्पेशल परफॉर्मेंस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन