1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉलीवुड ड्रग्स मामला: दीपिका पादुकोण NCB के सामने पेश हुईं

बॉलीवुड ड्रग्स मामला: दीपिका पादुकोण NCB के सामने पेश हुईं

 Published : Sep 26, 2020 11:23 am IST,  Updated : Sep 26, 2020 11:23 am IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पूछताछ के लिए एनसीबी के गेस्ट हाउस पहुंच गई हैं। उनसे पूछताछ जारी है।

deepika padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण Image Source : INSTAGRAM/DEEPIKAPADUKONE

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर चल रही जांच के सिलसिले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के सामने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पेश हुईं हैं। दीपिका पादुकोण को एनसीबी गेस्ट हाउस में पूछताछ के लिए सुबह 10 बजे के आसपास बुलाया गया था। वह समय पर एजेंसी के सामने हाजिर हुईं।

दीपिका पादुकोण से एनसीबी की टीम उनकी मैनेजर करिश्मा प्रकाश से हुए व्हाट्सएप चैट के बारे में पूछताछ करेगी। दीपिका की मैनेजर करिश्मा को भी आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है। करिश्मा से शुक्रवार को भी पूछताछ की गई है।

एनसीबी ने दीपिका पादुकोण के अलावा सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। दोनों ने अभी एनसीबी की टीम से थोड़ा समय मांगा है। दोनों इस समय अपने वकीलों से सलाह ले रही हैं।

शुक्रवार को एनसीबी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, धर्मा प्रोडक्शन के एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज रवि प्रसाद से पूछताछ की थी। एनसीबी ने क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ ध्रुव चित्गोप्कर और प्रोड्यूसर मधु मांटेना वर्मा सहित कई लोगों के स्टेटमेंट दर्ज किए हैं।

आपको बता दें ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती 6 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। एनसीबी रिया उनके भाई शौविक सहित कई ड्रग्स पेडलर्स को गिरफ्तार कर चुकी है।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन