DRUG CASE
-
दिल्ली में करोड़ों के नशे का कारोबार बेनकाब, 3 नाइजीरियाई समेत 4 गिरफ्तार, 1.5 करोड़ रुपये के ड्रग्स बरामद
दिल्ली में नशे के कारोबार का खुलासा करते हुए पुलिस ने 3 नाइजीरियाई समेत 4 को पकड़ा है। वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी तीनों नाइजीरियाई नागरिक भारत में रह रहे थे। पुलिस आरोपियों के नेटवर्क, ड्रग्स की सप्लाई और विदेशी नागरिकों के भारत में रहने से जुड़े दस्तावेजों की जांच में जुटी है।
दिल्ली | Oct 29, 2026 07:25 pm IST -
दिल्ली में 30 लाख की हेरोइन के साथ पकड़ा गया B.Com का छात्र, विदेशी नागरिक से ड्रग्स लेने का शक
हरियाणा के गुरुग्राम निवासी बीकॉम के अंतिम वर्ष के छात्र को 24 अक्टूबर को द्वारका के सेक्टर-1 से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब हेरोइन के स्रोत, उसके संभावित खरीदारों और कथित सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
दिल्ली | Oct 28, 2026 07:21 pm IST -
Advertisement
-
शिक्षण संस्थाओं में गठित होंगी एंटी ड्रग समितियां, मुख्य सचिव बर्णवाल ने NCORD बैठक में दिए निर्देश
मुख्य सचिव बर्णवाल ने पांचवीं राज्य स्तरीय एनसीओआरडी बैठक में शिक्षण संस्थाओं में एंटी ड्रग समितियां गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के सम्पूर्ण रैकेट को खत्म करने के लिए सभी संबंधित विभाग अभियान चलाएं।
मध्य-प्रदेश | Oct 23, 2026 06:31 pm IST -
इंदौर में 254 ग्राम MD ड्रग्स बरामद, मध्य प्रदेश पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के इंदौर में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 254 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
मध्य-प्रदेश | Oct 21, 2026 09:20 pm IST -
Advertisement
-
भोपाल में पकड़ी गई 7.32 करोड़ की ड्रग्स, 2 ट्रॉली बैग में मिले 11 पैकेट; दिल्ली से आया युवक ISBT से गिरफ्तार
DRI ने भोपाल के इंटर-स्टेट बस टर्मिनस (ISBT) पर 7.32 करोड़ रुपये कीमत की 9.139 किलोग्राम मेथामफेटामाइन जब्त की है और दिल्ली से आ रहे एक पुरुष यात्री को गिरफ्तार किया है।
मध्य-प्रदेश | Oct 21, 2026 12:13 pm IST -
टैक्सी से ड्रग्स सप्लाई का खुलासा, दो ड्राइवरों और नाइजीरियाई नागरिक गिरफ्तार, कोकीन-हेरोइन समेत MDMA बरामद
दो टैक्सी ड्राइवर अपनी उपलब्धता के हिसाब से नशीले पदार्थों की डिलीवरी करते थे। मामले में 12 अक्टूबर को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू हुई थी। जांच के दौरान एक नाइजीरियाई नागरिक की भूमिका भी सामने आई, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्ली | Oct 16, 2026 10:51 pm IST -
Advertisement
-
पंजाब से आई नशे की हैरान कर देने वाली तस्वीर, बिल्कुल भी चल नहीं पा रही थी युवती, जमीन पर गिरी; VIDEO देखें
पंजाब में नशे में धुत एक युवती का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती बिल्कुल भी आगे नहीं बढ़ पा रही थी। बाद में वह जमीन पर गिर गई।
पंजाब | Oct 02, 2026 01:52 pm IST -
ड्रग्स तस्करी मामले में पूर्व मंत्री मजीठिया को SIT ने भेजा समन, भोला को सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है पुलिस
SIT ने 6,000 करोड़ रुपये के ड्रग्स मामले में अकाली नेता बिक्रम मजीठिया और जगदीश भोला को समन भेजा है। दोनों को 5 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
पंजाब | Sep 30, 2026 02:30 pm IST -
Advertisement
-
श्रीनगर में ड्रग्स तस्करी के मामले में 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्तियां कुर्क, UAPA के तहत हुई कार्रवाई
श्रीनगर में मादक पदार्थों की तस्करी और आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े मामले में सात करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियों को कुर्क किया गया है।
जम्मू और कश्मीर | Sep 26, 2026 11:22 pm IST -
पंजाब में इंस्पेक्टर कर रहा था नशीले पदार्थ और हथियारों की तस्करी, पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा; 3 किलो हेरोइन बरामद
नशा तस्करी और गैरकानूनी हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत घल्ल खुर्द पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात रहे इंस्पेक्टर बलदेव सिंह को गिरफ्तार किया है।
पंजाब | Sep 26, 2026 08:47 pm IST -
Advertisement
-
छात्रों को झूठे ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई, महाराष्ट्र में 90 जगहों पर प्रदर्शन
गृहराज्य मंत्री योगेश कदम ने बताया कि प्रदर्शनकारी छात्रों को धमकी देने वाले पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मी को काम से हटा दिया गया है। इसके साथ ही जांच शुरू कर दी गई है।
महाराष्ट्र | Jul 23, 2026 08:16 pm IST -
अमचूर को समझ लिया ड्रग्स, 57 दिन जेल में रहने वाले कारोबारी को 16 साल बाद मिला न्याय; मिलेगा 10 लाख मुआवजा
हवाई अड्डा सुरक्षा और फोरेंसिक प्रणालियों में कमियों को उजागर करने वाले एक फैसले में, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को एक व्यवसायी को 10 लाख रुपये का मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। इस व्यवसायी को 57 दिन जेल में बिताने पड़े थे, क्योंकि रसोई में इस्तेमाल होने वाले आम मसालों को गलती से नशीले पदार्थ मान लिया गया था।
मध्य-प्रदेश | May 21, 2026 09:17 pm IST -
Advertisement
-
राहुल रामकृष्णा के भाई का पैराक्वाट जहर से निधन, सरकार से बैन की अपील
राहुल रामकृष्णा के भाई का निधन पैराक्वाट जहर की वजह से हुआ। पैराक्वाट का इस्तेमाल आमतौर पर खेती-बाड़ी में खरपतवारों को खत्म करने के लिए किया जाता है, जो इंसानों के लिए बेहद खतरनाक है।
बॉलीवुड | Mar 27, 2026 10:22 am IST -
कैथल में हेड कांस्टेबल के फेसबुक पोस्ट से हड़कंप, लिखा- DSP ने नशे के केस में फंसाने की धमकी दी
हेड कांस्टेबल सुनील संधू ने लिखा कि उन्होंने नशे के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया। इसके बाद से उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा- मुझे धमकियां मिल रही हैं। मेरा साथ कौन देगा?
हरियाणा | Feb 25, 2026 09:03 am IST -
Advertisement
-
पठानकोट में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, एक की हालत नाजुक, वीडियो वायरल के बाद तस्कर गिरफ्तार
पठानकोट में नशे की हालत में 2 युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई और ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।
पंजाब | Feb 21, 2026 09:34 am IST -
Anju Krishna Arrested: कौन हैं अंजू कृष्णा? ड्रग्स के साथ पकड़ी गई ग्लैमरस हसीना, हिरासत में 7 और लोग
साउथ फिल्मों की फेमस एक्ट्रेस अंजू कृष्णा की गिरफ्तारी हुई है। एक्ट्रेस को ड्रग्स के साथ पकड़ा गया है। एक्ट्रेस के साथ 7 और लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। क्या है पूरा मामला और ये एक्ट्रेस कौन हैं, जानने के लिए नीचे स्क्रोल करें।
बॉलीवुड | Feb 06, 2026 09:16 am IST -
Advertisement
-
दवा की बजाय ड्रग्स बेचता था डॉक्टर, आबकारी विभाग ने किया गिरफ्तार; तीन लाख रुपये का मादक पदार्थ जब्त
हैदराबाद के एक डॉक्टर को सोमवार को 3 लाख रुपये की ड्रग्स रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। तेलंगाना आबकारी विभाग ने तीन ड्रग तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
राष्ट्रीय | Nov 04, 2025 06:05 pm IST -
26/11 के आतंकवादियों से लड़ने वाला पूर्व कमांडो कैसे बना ड्रग माफिया? राजस्थान पुलिस ने किया गिरफ्तार
बजरंग सिंह तेलंगाना और ओडिशा से राजस्थान में गांजा तस्करी में शामिल था। बजरंग सिंह सीकर जिले का रहने वाला है। वह अपनी आपराधिक गतिविधियों के कारण पुलिस की रडार पर था और उस पर 25,000 रुपये का इनाम था।
राजस्थान | Oct 03, 2025 02:19 pm IST -
दिल्ली में मां-बेटे और बेटियों का ड्रग्स सिंडिकेट बेनकाब, बना लिए थे 6 मकान, एक फ्लैट और दुकान
दिल्ली पुलिस ने सुल्तानपुरी में ड्रग्स बेचकर करोड़ों की संपत्ति जुटाने वाले एक परिवार का भंडाफोड़ किया है। कुसुम नाम की महिला, उसके बेटे और बेटियों पर ड्रग्स सिंडिकेट चलाने का आरोप है। उनके घर से ड्रग्स, 13 लाख नकद और करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है।
दिल्ली | Aug 02, 2025 10:42 pm IST -
मुंबई पुलिस ने पकड़ी 400 करोड़ रुपये की ड्रग्स की खेप, नशे की फैक्ट्री का भंडाफोड़
मुंबई पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर के करीब 400 करोड़ रुपये की ड्रग्स की खेप जब्त की है।
महाराष्ट्र | Jul 28, 2025 10:23 pm IST
- « Prev
- Next »