1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई पुलिस ने पकड़ी 400 करोड़ रुपये की ड्रग्स की खेप, नशे की फैक्ट्री का भंडाफोड़

मुंबई पुलिस ने पकड़ी 400 करोड़ रुपये की ड्रग्स की खेप, नशे की फैक्ट्री का भंडाफोड़

 Reported By: Rajesh Kumar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jul 28, 2025 02:50 pm IST,  Updated : Jul 28, 2025 10:23 pm IST

मुंबई पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर के करीब 400 करोड़ रुपये की ड्रग्स की खेप जब्त की है।

Police Custody accused- India TV Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी Image Source : REPORTER INPUT

देशभर में ड्रग्स के खिलाफ पुलिस और एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ड्रग्स के खिलाफ अभियान में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुंबई पुलिस ने एक बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी है। मिली जानकारी के मुताबिक, 400 करोड़ रुपये की ड्रग्स की खेप जब्त की गई है। इसके अलावा मुंबई पुलिस ने ड्रग्स के मामले में ही कर्नाटक के मैसूर में भी छापेमारी की है।

कौन सी ड्रग्स जब्त की गई?

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़ी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। खबर आई है कि पुलिस ने MD ड्रग्स जब्त की है। जब्त किए गए ड्रग्स की कीमत करीब 400 करोड़ रुपये की बताई जा रही है।

मैसूर में भी छापेमारी

सामने आई जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ड्रग्स मामले में मैसूर में छापेमारी की है। मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने भी बयान दिया है। उन्होंने कहा- "मुझे लगता है कि मुंबई पुलिस ने किसी को पकड़ा है, या तो तस्कर या फिर उपयोगकर्ता। उन्होंने इसे मैसूर में ट्रेस किया है, और जाहिर है, जिस व्यक्ति को उन्होंने पकड़ा है, उसने बयान दिया है कि यह मैसूर से आया है, और वे इसे ढूंढ रहे थे, और उन्हें पता चला है कि एक व्यक्ति या शायद कुछ लोग ऐसा कर रहे हैं।

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने आगे कहा- "मैंने मैसूर कमिश्नरेट को बहुत सख्त निर्देश दिए हैं। साथ ही, पूरे राज्य में, अब हर एसपी को संवेदनशील बना दिया गया है, और हर कमिश्नरेट को यह सुनिश्चित करने के लिए बहुत सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ऐसी चीजें न हों।"

पुणे में ड्रग्स पार्टी पर कार्रवाई

इससे पहले रविवार को पुणे शहर में एक ‘ड्रग पार्टी’ का मामला सामने आया। पुलिस की छापेमारी के बाद 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन सभी आरोपियों को पुणे की एक कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सातों आरोपियों को 29 जुलाई तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- बीयर बार में सरकारी फाइलों पर हो रहे साइन! महाराष्ट्र सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना, VIDEO वायरल

ड्रग्स, हुक्का और शराब... पुणे की रेव पार्टी से पूर्व मंत्री के दामाद समेत 7 गिरफ्तार, जानिए क्या बोला कोर्ट?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।