न्यू ईयर पर नशे को बेचने की तैयारी का बड़ा मामला सामने आया है। बेंगलुरु में पुलिस ने 29 करोड़ रुपये के MMDA पिल्स, हाइड्रो गांजा को बरामद। पुलिस ने इस मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम, डीआरआई और सूरत क्राइम ब्रांच के संयुक्त ऑपरेशन में 1 करोड़ 44 लाख रुपये का हाइड्रोपेनिक (हाइब्रिड ) गांजा बरामद किया है।
पुलिस ने बताया कि पांचों आरोपी पाकिस्तान से हथियारों की खेप मंगवा रहे थे और नशे के सामान की भी तस्करी की जा रही थी। तस्करी का काम ड्रोन के जरिए किया जा रहा था।
प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर गांव में रहने वाले मादक पदार्थ तस्कर के घर राजेश मिश्रा के घर नारकोटिक्स विभाग और प्रतापगढ़ पुलिस ने छापा मारकर भारी संख्या कैश और ड्रग्स बरामद किया है।
मुंबई की एंटी नारकोटिक्स सेल ने ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। सलमान सलीम शेख उर्फ शेरा बाटला को दुबई से प्रत्यर्पण प्रकिया पूरा कर भारत लाया गया है।
बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध हेरोइन जम्मू के आरएस पुरा स्थित बिदीपुर गांव के पास खेत से बरामद की गई है। इसे सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मध्य प्रदेश और राजस्थाान से नशे की खेप लाते थे। इसके बाद इस ड्रग को नागपुर में बेचा जाता था। पुलिस ने चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इनमें से एक उत्तराखंड के बागेश्वर का 25 वर्षीय बीए स्नातक है। दूसरा लड़का हिमाचल का रहने वाल है। तीसरा आरोपी नाइजीरियन है।
DRI ने 'ऑपरेशन वीड आउट' के तहत बेंगलुरु और भोपाल रेलवे स्टेशनों पर गांजे की बड़ी खेप पकड़ी। बेंगलुरु में 29.88 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया, जिसके कुछ घंटों बाद भोपाल में 24.18 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया।
दुर्घटनाग्रस्त थार की जांच के दौरान संदिग्ध ड्रग्स से भरा एक बैग मिला। जांच अधिकारी एसआई सूरज भान ने बैग से कोकीन (0.30 ग्राम), एलएसडी (2.6 ग्राम), एमडी (23.47 ग्राम), गांजा (21.26 ग्राम), तंबाकू (15.49 ग्राम), चरस (4.17 ग्राम) और 25,000 नकद रुपये और एक मोबाइल फोन जब्त किया है।
दिल्ली पुलिस ने सुल्तानपुरी में ड्रग्स बेचकर करोड़ों की संपत्ति जुटाने वाले एक परिवार का भंडाफोड़ किया है। कुसुम नाम की महिला, उसके बेटे और बेटियों पर ड्रग्स सिंडिकेट चलाने का आरोप है। उनके घर से ड्रग्स, 13 लाख नकद और करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है।
मुंबई पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर के करीब 400 करोड़ रुपये की ड्रग्स की खेप जब्त की है।
गुजरात के कच्छ में 875 करोड़ रुपये के ड्रग्स को जलाकर खाक कर दिया गया है। हर्ष संघवी की मौजूदगी में वैज्ञानिक विधि से ड्रग्स को नष्ट करने का काम किया गया है।
पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए यासीन मलिक को पकड़ा है। यासीन 2 अगस्त को बड़ी पार्टी करने वाला था। ऐसी ही पार्टियों में लड़कियों को मुफ्त में नशे कराकर ड्रग्स का आदी बनाया जाता था। बाद में उनसे मोटी रकम वसूली जाती थी।
डीआरआई अधिकारियों ने सात किलोग्राम कोकीन के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई कोकीन की कीमत 14.69 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास 15 ग्राम एमडी ड्रग मिली। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कटिहार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रौतारा थाना क्षेत्र से 800 ग्राम स्मैक के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि छोटू नामक युवक की गैरमौजूदगी में उसकी पत्नी ही तस्करी का पूरा काम संभाल रही थी।
पुलिस ने आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम अब उससे पूछताछ कर रही है। इतनी बड़ी मात्रा में कोकीन जब्त किए जाने के बाद एयर पोर्ट के अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास पंजाब पुलिस ने बीएसएफ और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर ड्रग्स तस्करों का भंडाफोड़ किया है। पंजाब पुलिस ने मौके से 60 किलो हेरोइन जब्त की है।
पिछले महीने जेल की तलाशी के दौरान 9 मोबाइल फोन, 4 स्मार्टवॉच, 50 ग्राम अफीम और अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया था। इसके बाद जांच शुरू हुई और डीएसपी सहित 20 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़