1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. न्यू ईयर पर नशे की तैयारी...? 29 करोड़ रुपये के MMDA पिल्स, हाइड्रो गांजा बरामद, दो विदेशी गिरफ्तार

न्यू ईयर पर नशे की तैयारी...? 29 करोड़ रुपये के MMDA पिल्स, हाइड्रो गांजा बरामद, दो विदेशी गिरफ्तार

 Reported By: T Raghavan Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 03, 2025 03:26 pm IST,  Updated : Dec 03, 2025 03:37 pm IST

न्यू ईयर पर नशे को बेचने की तैयारी का बड़ा मामला सामने आया है। बेंगलुरु में पुलिस ने 29 करोड़ रुपये के MMDA पिल्स, हाइड्रो गांजा को बरामद। पुलिस ने इस मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

bengaluru drugs new year arrested- India TV Hindi
बेंगलुरू में ड्रग्स की भारी खेप बरामद। Image Source : REPORTER

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पुलिस की सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने तीन अलग मामलों में तकरीबन 29 करोड़ रुपये की ड्रग्स को सीज किया है। पुलिस ने इन मामलों में अब तक 2 विदेशी नागरिकों को अरेस्ट किया है। पुलिस ड्रग्स से जुड़े बाकी के आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि उनके द्वारा कुल 10 किलो 300 ग्राम MMDA पिल्स और 8 किलो हाइड्रो गांजा बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार, इस ड्रग्स की खेप को जो कि न्यू ईयर को ध्यान में रखते हुए बेचने के लिए लाया गया था।

तंजानिया की युवती गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, तंजानिया की नैंसी ओमेरी नाम की युवती बेंगलुरु में हेयर स्टाईलिस्ट का काम कर रही थी और इसकी आड़ में ड्रग्स बेचने का धंधा कर रही थी। नैंसी 2023 में टूरिस्ट वीजा पर नई दिल्ली आई और उसके बाद अलग-अलग जगहों से सस्ते दाम में ओआर ड्रग्स लेकर बेंगलुरु में बेचने का काम रही थी। CCB की टीम ने आरोपी महिला के पास से 9 किलो से ज्यादा MMDA पिल्स बरामद किया जिसकी कीमत करीब साढ़े 18 करोड़ है।

युवक के पास 2.5 करोड़ रुपये के ड्रग्स मिले

पुलिस ने इसके अलावा इमानुअल अरिंजे नाम के एक विदेशी युवक को भी गिरफ्तार किया है। उसके ढाई करोड़ रुपये के मूल्य की MMDA पिल्स के साथ अरेस्ट किया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी पहले भी ड्रग्स बेचने के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल की सजा काट चुका है।

8 किलो हाइड्रो गांजा बरामद

तीसरे मामले में कस्टम के टिप ऑफ पर CCB की टीम ने चामराजपेट फोरिन पोस्ट ऑफिस में एक पार्सल को सीज किया है जिसमें तकरीबन 8 किलो हाइड्रो गांजा मिला है। पुलिस ने इस पार्सल को भेजने वाले और बेंगलुरु में जिसके नाम पर इसे भेजा गया, उन दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- पड़ोसी दुकानदार के बढ़ते बिजनेस से जलता था शख्स, करवा दी करोड़ों की लूट, करीब 79 लाख रुपए का माल बरामद

जिस बांग्लादेशी महिला को देश से निकाला, उसे वापस लाया जाएगा भारत; जानें कैसे राजी हुई केंद्र सरकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत