मुंबई पुलिस ने शहर में ड्रग माफिया के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया है। बीते 4 साल में पुलिस ने 6,738 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त की है और ड्रग माफिया को भारी नुकसान पहुंचाया है।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के मोगा में 'युद्ध नशे विरुद्ध' अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पहली बार नशे के विरुद्ध जबरदस्त युद्ध छिड़ गया है।
कोलंबो हवाई अड्डे पर अब तक की सबसे बड़ी मादक पदार्थों की बरामदगी हुई है जिसमें तीन भारतीय गिरफ्तार किए गए हैं। बरामद गांजे की कीमत सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने एक नाइजीरियाई महिला को गिरफ्तार किया है जो कि ब्रेड के अंदर कोकीन की तस्करी कर रही थी।
13000 करोड़ रुपये की ड्रग तस्करी मामले में सीबीआई को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में गिरफ्तार ड्रग तस्कर को दुबई से दिल्ली लाया गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले थाईलैंड से दुबई आते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।
एनटीएफ की आगरा यूनिट ने 'द फैमिली मैन' और 'फर्जी' सहित कई अन्य फिल्मों और वेब सीरीज में सहायक कलाकार के रूप में कार्य करने वाले व्यक्ति को MDMA की तस्करी के मामले में मुंबई से गिरफ्तार किया है।
न्यू ईयर पर नशे को बेचने की तैयारी का बड़ा मामला सामने आया है। बेंगलुरु में पुलिस ने 29 करोड़ रुपये के MMDA पिल्स, हाइड्रो गांजा को बरामद। पुलिस ने इस मामले में दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
राजस्थान में एक नाबालिग ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार किया गया है। पिता की मौत के बाद उसने नशे का कारोबार संभाल लिया था। पाकिस्तान से भी उसका कनेक्शन था, कैसे वह कारोबार चलाता था और किस तरह से तस्करी करता था, जानकर हैरान हो जाएंगे आप।
गुस्तावो पेट्रो ने UNGA में डोनाल्ड ट्रंप और अधिकारियों के खिलाफ कैरेबियन सागर में घातक हमलों की आपराधिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि ये हमले गरीब नौजवानों पर हुए और ट्रंप प्रशासन द्वारा किए गए दावे गलत हैं।
मछली गैंग के सरगना यासीन अहमद मछली के चाचा शहरयार अहमद उर्फ शेरू ने भाजपा भोपाल अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफा में लिखा कि मैं अपने पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं और रहूंगा।
गुजरात के कच्छ में 875 करोड़ रुपये के ड्रग्स को जलाकर खाक कर दिया गया है। हर्ष संघवी की मौजूदगी में वैज्ञानिक विधि से ड्रग्स को नष्ट करने का काम किया गया है।
भोपाल एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। चाचा-भतीजा मिलकर ड्रग्स बेचते थे। इनके मोबाइल से कई लड़कियों-महिलाओं के साथ आपत्तिजनक शारीरिक शोषण के वीडियो मिले हैं।
डीआरआई अधिकारियों ने सात किलोग्राम कोकीन के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई कोकीन की कीमत 14.69 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
राजस्थान के जालौर जिले में पुलिस ने ड्रग तस्करी करने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। दरअसल महिला सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर इन्फ्लुएंसर है। उसके 83000 से अधिक फॉलोवर्स हैं। वह ड्रग्स लेकर राजस्थान से गुजरात जा रही थी।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB को ड्रग्स तस्करी के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी के सरगना को मलेशिया से डिपोर्ट किया गया है।
पिछले महीने जेल की तलाशी के दौरान 9 मोबाइल फोन, 4 स्मार्टवॉच, 50 ग्राम अफीम और अन्य प्रतिबंधित सामान बरामद किया गया था। इसके बाद जांच शुरू हुई और डीएसपी सहित 20 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की है। ड्रग्स तस्करों के पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ मिला है, जिसे जब्त कर लिया गया है।
पंजाब सरकार इन दिनों नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन ले रही है। नशे का व्यापार करने वालों के घरों पर बुल्डोजर की कार्रवाई की जा रही है। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने इसपर कहा कि घर गिराना गलत है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी डार्क वेब के जरिए ड्रग्स ऑर्डर करते हैं और जानबूझकर गलत पता देते हैं। इस वजह से पुलिस उन तक नहीं पहुंच पाती है। वहीं, जब डाकिया उस इलाके में पहुंचता है तो वह खुद ही उससे संपर्क कर लेते हैं।
नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी है। राज्य सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया है कि पुलिने बीते 12 दिनों में 875 FIR दर्ज की हैं और 1188 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़