1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू-कश्मीर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ सख्त एक्शन, बारामूला में आरोपी के दुकान पर चला बुलडोजर, इमारत की गई कुर्क

जम्मू-कश्मीर में ड्रग्स तस्करी के खिलाफ सख्त एक्शन, बारामूला में आरोपी के दुकान पर चला बुलडोजर, इमारत की गई कुर्क

 Published : May 10, 2026 11:54 pm IST,  Updated : May 10, 2026 11:58 pm IST

पुलिस की टीम ने छापेमारी करते हुए ड्रग्स तस्करी में शामिल आरोपी की दुकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इलाके में अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई है। साथ ही आरोपी की इमारत को भी कुर्क कर लिया गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : REPORTER INPUT

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मादक पदार्थ की तस्करी में शामिल एक आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने इस मामले में एक्शन लेते हुए रविवार को मादक पदार्थ तस्कर से जुड़ी एक दुकान को ध्वस्त कर दिया। उसकी अन्य इमारतों को भी कुर्क भी किया गया है। 

कार्रवाई के दौरान मौजुद रहे कार्यकारी मजिस्ट्रे

पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई बारामूला के कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में और कानूनी औपचारिकताओं का पूरी तरह पालन करते हुए की गई। पुलिस की टीम ने आसपास के लोगों से पूछताछ और इस मामले में अन्य जगहों में भी छापेमारी की है। 

रियाज अहमद खान की इमारत भी कुर्क

मामले की अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने कहा, 'मादक पदार्थों से संबंधित गतिविधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बारामूला पुलिस ने तस्कर रियाज अहमद खान की एक दुकान को ध्वस्त कर दिया। उसकी इमारतों को कुर्क कर लिया।'

ड्रग्स तस्करी नेटवर्क के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान

पुलिस ने कहा, 'मादक पदार्थों से जुड़े अपराधों में संलिप्त आरोपी से संबंधित संपत्ति को ध्वस्त किया गया है। यह कार्रवाई मादक पदार्थ के तस्करों और उनके सहयोगी नेटवर्क के खिलाफ चल रहे अभियान का हिस्सा है।'

ये भी पढ़ें: 

कहीं बरस रही आग तो कहीं मेहरबान है मौसम, दिल्ली-NCR में कल फिर होगी झमाझम बारिश, जानिए ताजा अपडेट

बेंगलुरु में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास से मिला विस्फोटक, सुरक्षा अधिकारियों के बीच मचा हड़कंप

 
 
 
 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।