Saturday, February 07, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. क्राइम
  3. कोलंबो एयरपोर्ट पर नशे का जखीरा बरामद, तीन भारतीय गिरफ्तार, गांजे की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

कोलंबो एयरपोर्ट पर नशे का जखीरा बरामद, तीन भारतीय गिरफ्तार, गांजे की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

कोलंबो हवाई अड्डे पर अब तक की सबसे बड़ी मादक पदार्थों की बरामदगी हुई है जिसमें तीन भारतीय गिरफ्तार किए गए हैं। बरामद गांजे की कीमत सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे।

Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
Published : Jan 06, 2026 10:02 pm IST, Updated : Jan 06, 2026 11:04 pm IST
गांजे का जखीरा बरामद- India TV Hindi
गांजे का जखीरा बरामद

कोलंबो हवाई अड्डे पर अब तक की सबसे बड़ी मादक पदार्थों की बरामदगी हुई है, जिसमें 500 मिलियन लार्किया मूल्य के गांजे के साथ तीन भारतीय गिरफ्तार हुए हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मादक पदार्थों की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी में तीन भारतीय नागरिकों को श्रीलंका में 50 किलोग्राम गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसकी कीमत 500 मिलियन लार्किया यानी 14.5 करोड़ रुपये से अधिक है।


समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कोलंबो अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अब तक की सबसे बड़ी नशीले पदार्थों की बरामदगी में से एक है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह भी बताया कि दो महिलाओं सहित संदिग्ध, श्रीलंकाई एयरवेज की उड़ान से बैंकॉक से बंदरनायके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीआईए) पहुंचे थे। कोलंबो हवाई अड्डे पर बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामदगी में मुंबई की रहने वाली दो महिला संदिग्ध शामिल हैं, जिनकी उम्र 25 से 27 वर्ष के बीच है और वे शिक्षिका के रूप में काम करती हैं।

पीटीआई के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने आगे बताया, "कोलंबो हवाई अड्डे पर पकड़ी गई तीनों आरोपी ग्रीन चैनल के रास्ते भागने की कोशिश कर रही थीं, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।" नारकोटिक्स ब्यूरो ने आगे बताया कि उनके पास 50 किलोग्राम कुश गांजा था, जिसकी कीमत 50 करोड़ लाकरा है। यह हवाई अड्डे पर अब तक की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी है।

मुंबई एयरपोर्ट से बरामद हुआ था गांजा

मुंबई हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क ने 11 यात्रियों से 33.4 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया गया था। इससे पहले दिसंबर में, मुंबई सीमा शुल्क जोन-3 के हवाई अड्डा आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने पांच दिनों की अवधि में बैंकॉक से आने वाले 11 यात्रियों से 33.422 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया था। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह बरामदगी 11 दिसंबर से 15 दिसंबर के बीच की गई थी, जिसके दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आठ अलग-अलग मामले दर्ज किए।

Latest Crime News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। क्राइम से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement