1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन से मादक पदार्थों की तस्करी का प्रयास विफल, BSF ने जब्त की 25 करोड़ की संदिग्ध हेरोइन

जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन से मादक पदार्थों की तस्करी का प्रयास विफल, BSF ने जब्त की 25 करोड़ की संदिग्ध हेरोइन

 Reported By: Manish Prasad Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Oct 27, 2025 12:04 pm IST,  Updated : Oct 27, 2025 12:10 pm IST

बीएसएफ के जवानों ने संदिग्ध हेरोइन जम्मू के आरएस पुरा स्थित बिदीपुर गांव के पास खेत से बरामद की गई है। इसे सीमा पार से ड्रोन के जरिए गिराया गया है।

बीएसएफ ने जब्त की संदिग्ध हेरोइन- India TV Hindi
बीएसएफ ने जब्त की संदिग्ध हेरोइन Image Source : REPORTER INPUT

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ड्रोन के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी की कोशिश करने में लगा हुआ है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान पाकिस्तान की इस कोशिश को नाकाम कर दे रहे हैं।

नशीले पदार्थों से भरे दो बैग बरामद 

बीएसएफ के जवानों ने सोमवार को पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराए गए नशीले पदार्थों से भरे दो बैग बरामद किए हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल कर दिया गया।

25 करोड़ रुपये की है कीमत

अधिकारियों ने कहा कि इन बैग में करीब पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 25 करोड़ रुपये से अधिक है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) और पुलिस के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान आरएसपुरा सेक्टर में सीमा चौकी जतिंदर के पास यह बरामदगी हुई।

शुरू की गई मामले की जांच

सोमवार सुबह करीब छह बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय सीमा में मंडराते देखा गया। इसके बाद तलाशी अभियान शुरू किया गया। बीएसएफ के तलाशी अभियान के दौरान 5.300 किलोग्राम हेरोइन के 10 पैकेट से भरे दो बैग जब्त किए गए। इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन की बरामदगी के साथ पाकिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी का प्रयास विफल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।