1. Hindi News
  2. राजस्थान
  3. शॉकिंग! MD ड्रग के काले कारोबार में महिलाओं की एंट्री, पुलिस ने दबोचा; जोधपुर का चौंकाने वाला मामला

शॉकिंग! MD ड्रग के काले कारोबार में महिलाओं की एंट्री, पुलिस ने दबोचा; जोधपुर का चौंकाने वाला मामला

 Reported By: Manish Bhattacharya, Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 29, 2026 09:19 pm IST,  Updated : May 29, 2026 09:20 pm IST

जोधपुर में महिला MDMA किंगपिन का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने 340 ग्राम ड्रग्स के साथ तस्कर पप्पुदेवी को गिरफ्तार किया है। पप्पुदेवी के बेटे सुरेश विश्नोई की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

340 ग्राम ड्रग्स के साथ...- India TV Hindi
340 ग्राम ड्रग्स के साथ तस्कर महिला गिरफ्तार। Image Source : REPORTER INPUT

पश्चिम राजस्थान के जोधपुर, बाड़मेर, जालोर जिले अब एमडीएमए (MDMA) नशे के उत्पादन का हब बनते जा रहे हैं। इस इलाके में लगातार ANTF टीम, NCB और पुलिस कार्रवाई कर ऐसी अवैध फेक्ट्रियों को बेनकाब कर रही है, लेकिन इस काले कारोबार में इतनी कमाई है कि अब तस्करी और एमडीएमए बनाने के धंधे में महिलाएं भी कूद चुकी हैं। ताजा मामला जोधपुर ग्रामीण पुलिस इलाके के चामू थाना क्षेत्र का हैं जहां पुलिस ने एक अवैध फेक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

340 ग्राम MD, केमिकल्स और उपकरण बरामद

ग्रामीण पुलिस एसपी पीडी नित्या ने बताया कि जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना चामू क्षेत्र में एमडीएमए सिंथेटिक ड्रग्स बनाने की अवैध फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान महिला तस्कर पप्पुदेवी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 340 ग्राम अवैध सिंथेटिक एमडीएमए ड्रग्स, ड्रग्स बनाने में प्रयुक्त केमिकल एवं उपकरण जब्त किए गए हैं।

विशेष अभियान के तहत कार्रवाई

उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय द्वारा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं बिक्री की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के निर्देशन एवं वृताधिकारी औसियां हनुमानसिंह के सुपरविजन में पुलिस थाना चामू की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

पप्पुदेवी की कमाई का राज खुला

थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई ने अपने खास मुखबिर की सूचना पर सरहद सांगसिंह नगर ठाडिया स्थित एक रहवासी मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान महिला तस्कर पप्पुदेवी के कब्जे से 340 ग्राम एमडीएमए सिंथेटिक ड्रग्स के साथ-साथ एमडीएमए बनाने में प्रयुक्त केमिकल एवं उपकरण बरामद किए गए।

अब बेटे पर शिकंजा कस रही पुलिस

पुलिस ने आरोपी महिला के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अवैध मादक पदार्थ एवं केमिकल की खरीद-फरोख्त के संबंध में अग्रिम अनुसंधान पुलिस थाना बालेसर द्वारा किया जा रहा है। साथ ही महिला आरोपी के पुत्र सुरेश विश्नोई की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान चामू थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई, महिला थाना की थानाधिकारी विजयश्री, गोपीकिशन, हैडकांस्टेबल सुरेश विश्नोई, भंवरसिंह, कांस्टेबल पुखराज, भुराराम, भोमाराम, मनराज, हरिकिशन एवं महिला कांस्टेबल भगवती की विशेष भूमिका रही।

यह भी पढ़ें-

अमचूर को समझ लिया ड्रग्स, 57 दिन जेल में रहने वाले कारोबारी को 16 साल बाद मिला न्याय; मिलेगा 10 लाख मुआवजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राजस्थान से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।