1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. पठानकोट में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, एक की हालत नाजुक, वीडियो वायरल के बाद तस्कर गिरफ्तार

पठानकोट में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, एक की हालत नाजुक, वीडियो वायरल के बाद तस्कर गिरफ्तार

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Feb 21, 2026 09:21 am IST,  Updated : Feb 21, 2026 09:34 am IST

पठानकोट में नशे की हालत में 2 युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई और ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

नशे में धुत युवक- India TV Hindi
नशे में धुत युवक Image Source : REPORTER

पजाब के पठानकोट में नशे की हालत में दो युवकों का वीडियो वायरल हो रहा है। नशे की ओवरडोज के कारण एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पठानकोट जिले की भोआ विधानसभा के भारत-पाक सीमा से सटे थाना नरोटजैमल सिंह क्षेत्र में दो युवकों की वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक जमीन पर लेटा दिख रहा है और दूसरा उठने की कोशिश कर रहा लेकिन फिर जमीन पर गिर जा रहा है। नशे की ओवर डोज के चलते एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है।

ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

 
इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी पठानकोट दलजिंदर सिंह ढिल्लो ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह खुद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मामले की जांच करने के बाद पाया गया कि पंजाब सरकार की ओर से शुरू की युद्ध नशों के विरुद्ध मुहीम के तहत पंजाब में नशे की सप्लाई चैन बुरी तरह से प्रभावित हुई है। जिस कारण यह दोनों युवक नशे की पूर्ति के लिये जम्मू कश्मीर से नशा करके वापस पंजाब आए थे। पठानकोट पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज करके स्पेशल टीम ने जम्मू कश्मीर जाकर नशे के पैडलर को गिरफ्तार कर लिया और उससे हेरोइन भी बरामद हुई है। 

25 किलोग्राम हेरोइन बरामद

इससे पहले अभी हाल में ही अमृतसर में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 किलोग्राम हेरोइन के साथ ही हथियार व कारतूस जब्त किये गए थे। डीजीपी गौरव यादव ने एक पोस्ट में कहा कि सीमा पार मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने बीएसएफ के साथ संयुक्त अभियान में 25 किलोग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल और 60 कारतूस की खेप बरामद की है। इस अभियान के दौरान घोघा इलाके के दो निवासियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्ट- गुरदेव सिंह जोहल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।