1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'पद्मावती' में दीपिका के कपड़ों और गहनों का वजन जानकर हैरान रह जाएंगे आप !

'पद्मावती' में दीपिका के कपड़ों और गहनों का वजन जानकर हैरान रह जाएंगे आप !

 Published : Oct 13, 2017 08:32 pm IST,  Updated : Oct 13, 2017 08:32 pm IST

इतने वजन के साथ ही दीपिका ने लंबे-लंबे सीन किये हैं, इतना ही नहीं नाच-गाना भी किया है।

deepika padukone, ranveer singh, shahid kapoor, padmavati- India TV Hindi
deepika padukone, ranveer singh, shahid kapoor, padmavati Image Source : PTI

मुंबई: जब से संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ का पहला लुक आया है लोग फिल्म देखने के लिए उतावले हो गए हैं। खासकर रणवीर और दीपिका के लुक की काफी तारीफ हो रही है। ट्रेलर में भी दीपिका काफी खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दीपिका के लिए ये रोल निभाना काफी मुश्किल था। जी हां, क्योंकि दीपिका को  इस फिल्म के लिए काफी भार सहना पड़ा। जी हां, 58 किलो की दीपिका का वजन फिल्म की शूटिंग के दौरान 93 किलो हो जाता था। ऐसा इसलिए होता था क्योंकि उन्हें 20 किलो गहने, 4 किलो का दुपट्टा और 11 किलो का घाघरा पहनना पड़ता था। बताया जा रहा है कि 200 कारीगरों ने 600 दिन काम कर 400 किलो सोना पिघला कर दीपिका पादुकोण के गहने बनाये हैं।

deepika padukone, ranveer singh, shahid kapoor, padmavati
Image Source : PTIdeepika padukone, ranveer singh, shahid kapoor, padmavati

इतने वजन के साथ ही दीपिका ने लंबे-लंबे सीन किये हैं, इतना ही नहीं नाच-गाना भी किया है। लेकिन कभी भी इस वजन की शिकायत नहीं की। करती भी तो किससे? फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली इस मामले में बहुत सख्त हैं, वो किसी तरह का समझौता नहीं करते हैं। वैसे भी दीपिका उनके साथ ‘राम लीला’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ में पहले ही काम कर चुकी हैं।

यहां देखिए, कैसे दीपिका पादुकोण बनीं रानी पद्मिनी

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती 1 दिसंबर को रिलीज़ होनी है। ये कहानी रानी पद्मिनी और महाराजा रतन सिंह की है। मगर फिल्म में तीसरा शख्स अलाउद्दीन खिलजी भी है जो रानी पद्मिनी के रूप पर मोहित है। रतन सिंह का किरदार जहां शाहिद कपूर ने निभाया है, वहीं अभिनेता रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन