1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘पद्मावती’ विवाद के बीच दीपिका पादुकोण ने करवाया हॉट फोटोशूट, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

‘पद्मावती’ विवाद के बीच दीपिका पादुकोण ने करवाया हॉट फोटोशूट, सोशल मीडिया पर तस्वीरें हुईं वायरल

 Published : Nov 23, 2017 08:59 pm IST,  Updated : Nov 23, 2017 09:08 pm IST

दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्मकार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी इस फिल्म पर चल रहा विवाद अब भी थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। लेकिन इसी बीच अब दीपिका ने एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है।

Deepika Padukone- India TV Hindi
Deepika Padukone

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्मकार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'पद्मावती' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी इस फिल्म पर चल रहा विवाद अब भी थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिल्म पर हंगामा करने वाले इसकी स्टार कास्ट पर भी जमकर हमला कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच अब दीपिका ने एक बोल्ड फोटोशूट करवाया है, जिसे लेकर वह खूब सुर्खियों में बटोर रही हैं। इसमें दीपिका स्विमसूट पहने हुए हॉट लुक में दिखाई दे रही हैं। बता दें कि उन्होंने यह फोटोशूट फिल्मफेयर मैगजीन के लिए करवाया है, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

दीपिका का यह फोटोशूट श्रीलंका में जाकर किया गया है। इनमें उनका वाइल्ड अंदाज दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह फोटोशूट फिल्मफेयर मैगजीन के अगले कवर पेज के लिए किया है। इनमें कभी वह पूल में तो कभी बीच पर अपनी खूबसूरती को फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसे फोटोग्राफर एरिकोस एंड्रयू ने शूट किया है। वहीं दीपिका का यह मेकओवर स्टालिस्ट शलीना नैथानी द्वारा किया गया है।

गौरतलब है कि आगामी फिल्म ‘पद्मावती’ में दीपिका को रानी पद्मामती का किरदार निभाते हुए देखा जाएंगा। फिल्म में उनके अलावा रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस ऐतिहासिक फिल्म में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ को लेकर विवाद किए जा रहे हैं। हालांकि वहीं दूसरी ओर भंसाली का कहना है कि फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं दिखाया गया है जिस पर कोई विवाद खड़ा हो सके। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, जिसे फिलहाल रोक दिया गया है। (Bigg Boss 11: इस कन्टेस्टेंट की चमकी किस्मत, करण जौहर की फिल्म में मिला अहम किरदार!)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन