1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फरहान खान की 'सत्ते पे सत्ता रीमेक' में पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते हुए नज़र आएंगे ऋतिक रोशन

फरहान खान की 'सत्ते पे सत्ता रीमेक' में पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते हुए नज़र आएंगे ऋतिक रोशन

 Published : Jul 09, 2019 11:26 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 11:28 pm IST

एक रिपोर्ट के अनुसार दीपिका और ऋतिक रोशन फराह खान की अगली फिल्म में नजर आने वाली है। जी हां रोहित शेट्टी की प्रोड्यूस की हुई फिल्म 'सत्ते पे सत्ता रीमेक' में नजर आने वाले है।

satte pe satta remake- India TV Hindi
satte pe satta remake

नई दिल्ली: दीपिका पादुकोण ने हाल में ही फिल्म 'छपाक' की शूटिंग खत्म की है। वहीं ऋतिक रोशन इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इसी बीच इन दोनों की झोली में एक और बड़ी फिल्म आ गई है। जी हां पहली बार दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार दीपिका और ऋतिक रोशन फराह खान की अगली फिल्म में नजर आने वाली है। जी हां रोहित शेट्टी की प्रोड्यूस की हुई फिल्म 'सत्ते पे सत्ता रीमेक' में नजर आने वाले है।

रिपोर्ट के अनुसार ऋतिक रोशन जहां अमिताभ बच्चन के किरदार में नजर आएंगे। वहीं दीपिका हेमा मालिकी के किरदार में नजर आएंगी।

फराह और रोहित 2 कारणों से इस फिल्म में दीपिका को लेना चाहते हैं क्योंकि न केवल वे उससे प्यार करते हैं, बल्कि वह भूमिका में फिट बैठती हैं।

जब दीपिका ने डेब्यू किया, तो सभी को लगा कि वह हेमा के लिए एक बेहिचक समानता है। जब फराह ने दीपिका को कहानी सुनाई, तो उन्हें बहुत अच्छी लगी और उन्होंने तुरंत हां कर दिया।

हाल में ही दीपिका '83' की शूटिंग करके वापस लौटी है। इस फिल्म में वह पति रणवीर सिंह के साथ रोमांस करती हुई नजर आएगी। यह फिल्म कपिल देव के ऊपर बनी है।

ऐसा पहली बार होगा जब वह किसी फिल्म में ऋतिक के साथ जोड़ी बनाएंगी।

ये भी पढ़ें-

फराह खान की सानिया मिर्जा के बेटे के साथ ये तस्वीर हो रही है वायरल, कैप्शन पढ़कर हंस पढ़ेंगे आप

.ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'सुपर 30' में चली सेंसर की कैंची, फिल्म मेकर्स से ये बदलाव करने को कहा

ऋतिक रोशन ने बयां किया पिता राकेश रोशन का दर्द, 'कैंसर के दौरान गले लगकर फूट-फूट कर रोए थे पापा'

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन