1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फराह खान की सानिया मिर्जा के बेटे के साथ ये तस्वीर हो रही है वायरल, कैप्शन पढ़कर हंस पढ़ेंगे आप

फराह खान की सानिया मिर्जा के बेटे के साथ ये तस्वीर हो रही है वायरल, कैप्शन पढ़कर हंस पढ़ेंगे आप

 Published : Jul 09, 2019 10:55 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 10:55 pm IST

फिल्म निर्माता-निर्देशक फराह खान के साथ इजान की एक तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं।

Farah khan- India TV Hindi
Farah khan Image Source : INSTRAGRAM

ऩई दिल्ली: दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी सानिया मिर्जा का बेटे इजान अपनी मासूमियत और प्यारी सी स्माइल के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते है। अब फिल्म निर्माता-निर्देशक फराह खान के साथ की एक तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं।

सानिया मिर्जा और फराह खान अच्छी दोस्त है। दोनों एक साथ 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर आ चुकी है। सानिया मिर्जा के बेटे इजान के साथ फराह खान ने प्यारी सी तस्वीर शेयर की है।

फराह ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मेरा बेबी इजू और मैं.... खुशियों की बॉल जिसे दुलार सकते हैं।" इसके साथ ही फराह खान ने तस्वीर के कैप्शन में सानिया को इस तस्वीर के लिए क्रेडिट भी दिया है। इसके साथ ही वह सानिया की चांग खींचती भी नजर आ रही है। उन्होंने लिखा, 'कमाल का काम किया है इस बात को देखते हुए कि वह 2 सेकंड के लिए भी स्थिर नहीं रह सकती हैं।'

फराह खान इस तस्वीर में ग्रीन कलर के सूट में नजर आ रही है। वहीं इजान बैठा हुआ नजर आ रहा है।

आपको बता दें कि सानिया मिर्जा से पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक से शादी की थी। जिसके कारण उन्हें कई बार ट्रोल का भी सामना करना पड़ता है।

सानिया ने एक तस्वीर अपने इंस्ट्राग्राम में शेयर की। जिसमें वह बेटे इजान के साथ हंसती हुई नजर आ रही है। यह इस तस्वीर को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे है। दोनों एक जैसे स्माइल करते हुए नजर आ रहे है।

ये भी पढ़ें-

ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म 'सुपर 30' में चली सेंसर की कैंची, फिल्म मेकर्स से ये बदलाव करने को कहा

सलमान खान की कटरीना कैफ के साथ 'शादी'' का वीडियो हो रहा है वायरल, जानें क्या है सच

60 साल की नीना गुप्ता ने जब पंजाबी सिंगर जस्सी से लिया पंगा, बेटी मसाबा गुप्ता ने कही ये बात

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन