1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 100 हॉट महिलाओं की लिस्ट में नंबर 1 पर हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा को छोड़ा पीछे

100 हॉट महिलाओं की लिस्ट में नंबर 1 पर हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा को छोड़ा पीछे

 Published : Jun 03, 2017 11:13 am IST,  Updated : Jun 03, 2017 11:16 am IST

दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए हमारे पास एक खुशखबरी है। मैक्सिम मैगजीन द्वारा जारी की गई सूची में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को पहला स्थान मिला है।

deepika- India TV Hindi
deepika

मुंबई: दीपिका पादुकोण के फैंस के लिए हमारे पास एक खुशखबरी है। मैक्सिम मैगजीन द्वारा जारी की गई सूची में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को पहला स्थान मिला है।

मशहूर इंटरनेशनल फैशन मैगजीन मैक्सिम की साल 2017 की टॉप 100 हॉट महिलाओं की लिस्ट में एमा वाटसन, एमा स्टोन. डकोटा जॉनसन, केंडल जेनर और प्रियंका चोपड़ा जैसी कई हस्तियों के नाम शामिल हैं। लेकिन दीपिका ने इन सभी को पछाड़ते हुए नंबर वन का ताज अपने नाम कर लिया है।

फेमस मैगजीन मैक्सिम ने अपने वैश्विक दर्शकों के आधार पर यह सर्वे जारी किया है। आपको बता दें, 10 लाख लोगों के वोटों के बाद दीपिका को यह मुकाम हासिल हुआ है।

इस व्यापक सर्वेक्षण के बाद दीपिका पादुकोण को मैक्सिम हॉट 100 में सबसे खूबसूरत महिला का स्थान मिला। यह न सिर्फ दीपिका के फैन के लिए बल्कि किसी भी भारतीय के लिए गर्व का विषय है।

VIDEO: जब वेटर के साथ लिफ्ट में फंसी दीपिका पादुकोण, रिएक्शन देख हो जाएंगे लोटपोट

दीपिका पादुकोण ने मैक्सिम मैगजीन के लिए फोटोशूट भी कराया, इस बार मैक्सिम मैगजीन के कवर पर भी दीपिका पादुकोण की ही तस्वीर है। मैक्सिम के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दीपिका पादुकोण की कुछ तस्वीरें साझा की गई हैं। जिसमें दीपिका बेहद हॉट नजर आ रही हैं।

दीपिका पादुकोण को विन डीजल के साथ आई हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स: द रिटर्न ऑफ द जेंडर केज' के जरिए इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली। इससे पहले साल 2016 में फोर्ब्स मैगजीन द्वारा जारी की गई सूची के मुताबिक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सबसे ज्यादा मेहनताना लेने वाली एक्ट्रेस में टॉप टेन पर थीं।

Cannes 2017: जब दीपिका पादुकोण ने रेड कार्पेट पर बिखेरें जलवे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन