1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण लॉकडाउन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुन रही हैं स्क्रिप्ट

दीपिका पादुकोण लॉकडाउन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुन रही हैं स्क्रिप्ट

 Published : May 29, 2020 07:59 pm IST,  Updated : May 29, 2020 08:04 pm IST

दीपिका इस समय का सदुपयोग कर रही हैं और ऐसे समय में फिल्म निर्माताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग कर रही हैं।

दीपिका पादुकोण...- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण लॉकडाउन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुन रही हैं स्क्रिप्ट Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से देशभर में 2 महीने से भी ज्यादा समय से लॉकडाउन है, पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री ठप पड़ी है। ना कोई फिल्म रिलीज हो रही है और ना ही किसी फिल्म की शूटिंग हो रही है। ऐसे में ज्यादातर सितारे घर से ही आने वाले प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी उनमें से एक हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों स्क्रिप्ट्स के ऑनलाइन नरेशन में अपना वक़्त बिता रहीं हैं। 

दीपिका इस समय का सदुपयोग कर रही हैं और ऐसे समय में फिल्म निर्माताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग कर रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने उन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है जो पहले से ही घोषित हो चुके हैं और साथ ही एक्ट्रेस अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए भी काम कर रही हैं। इसके लिए वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नई स्क्रिप्ट भी सुन रही हैं। 

शादी से पहले रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण को क्यों कहा था 'लक्ष्मी का अवतार', यहां जानिए दिलचस्प किस्सा

यदि यह लॉकडाउन नहीं होता, तो दीपिका वर्तमान में शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फ़िल्म की शूटिंग के लिए श्रीलंका में होती, जिसमें गली बॉय फेम सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी नज़र आएंगे। 

दीपिका ने अब तक के अपने करियर में पीकू, ये जवानी है दीवानी, बाजीराव मस्तानी और कॉकटेल जैसी कई फिल्मों से हमारे दिलों में खास जगह बनाई है। 

अभी तक मदर्स डे मना रही हैं दीपिका पादुकोण, अपनी शादी से पहले की फोटो शेयर की

आने वाले दिनों में दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ 83 में नजर आएंगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण कपिल देव की वाइफ रोमी अली के किरदार में दिखेंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन