1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इरफान खान को देख दीपिका पादुकोण ने खुशी से बीच में ही छोड़ दिया था इंटरव्यू, वीडियो वायरल

इरफान खान को देख दीपिका पादुकोण ने खुशी से बीच में ही छोड़ दिया था इंटरव्यू, वीडियो वायरल

 Published : May 08, 2020 09:14 am IST,  Updated : May 08, 2020 09:27 am IST

दीपिका पादुकोण और इरफान खान फिल्म पीकू में साथ में नजर आ चुके हैं। दोनों का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।

deepika padukone and irrfan khan- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण और इरफान खान Image Source : SOCIAL MEDIA

बॉलीवुड के शानदार अभिनेता इरफान खान 29 अप्रैल को इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। उन्होंने बॉलीवु़ड के साथ कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। इरफान के निधन के बाद उन्हे फिल्म जगत के कई सेलिब्रिटीज ने श्रद्धांजलि दी। इरफान खान दीपिका पादुकोण के साथ पीकू में काम कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दीपिका इरफान को देखकर अपना इंटरव्यू बीच में ही छोड़कर उनसे मिलने चली जाती हैं।

वायरल हो रहा वीडियो दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फिल्म XXX: Return of Xander Cage के प्रीमियर का है। वीडियो में दीपिका मीडिया से बातचीत कर रही हैं। जैसे ही इरफान खान वहां आते हैं तो दीपिका इंटरव्यू बीच में छोड़कर उनसे मिलने के लिए चली जाती हैं। वह उन्हें गले लगाकर कहती हैं मेरे सबसे फेवरेट इंसान।

यह वीडियो दीपिका के फैन पेज ने शेयर किया है। वह वीडियो लोगों को बहुत पसंद आ रही है।

दुनिया को अलविदा कह गए इरफान खान, दीपिका पादुकोण ने 'ब्लैक स्क्रीन' शेयर कर जताया दुख

दीपिका ने इरफान खान के निधन की खबर सुनकर सोशल मीडिया पर एक ब्लैक स्क्रीन की फोटो शेयर की थी। उन्होंने टूटे हुए दिल की इमोजी के साथ #Irrfankhan लिखा था।

आपको बता दें  पीकू साल 2015 में रिलीज हुई थी, जिसे शुजीत सरकार ने डायरेक्ट किया था। इसमें इरफान खान और दीपिका पादुकोण के अलावा अमिताभ बच्चन भी नज़र आए थे। ये मूवी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन