1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने बर्थ डे से एक दिन पहले पैपराजी के साथ काटा केक, देखे वीडियो

दीपिका पादुकोण ने बर्थ डे से एक दिन पहले पैपराजी के साथ काटा केक, देखे वीडियो

 Published : Jan 04, 2020 07:22 pm IST,  Updated : Jan 04, 2020 07:22 pm IST

दीपिका पादुकोण ने बर्थ डे से एक दिन पहले पैपराजी के साथ सेलिब्रेशन किया है। 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान पैपराजी, विक्रांत मेसी और मेघना गुलजार के साथ केक काटा।

दीपिका पादुकोण...- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण प्री-बर्थ डे सेलिब्रेशन

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म छपाक के प्रमोशन में बिजी हैं। 'छपाक' की कहानी एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल पर आधारित है। दीपिका 5 जनवरी को अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। बर्थ डे से एक दिन पहले दीपिका ने पैपराजी के साथ केक काटकर सेलिब्रेट किया। 

दीपिका पादुकोण, विक्रांत मेसी और मेघना गुलजार मुंबई में फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। प्रमोशन के बाद पैपराजी उनके लिए केक लेकर आए। जिसे काटकर उन्होंने सभी के साथ बर्थ डे सेलिब्रेट किया।

deepika padukone
दीपिका पादुकोण का बर्थ डे सेलिब्रेशन

deepika padukone
दीपिका पादुकोण का बर्थ डे सेलिब्रेशन

deepika padukone birthday cake
बर्थ डे केक

deepika padukone
दीपिका पादुकोण का बर्थ डे सेलिब्रेशन

बर्थ डे प्लान्स के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा था कि उनका कोई प्लान नहीं है। वह इस समय फिल्म के प्रमोशन पर फोकस करना चाहती हैं। साथ ही उन्हें सरप्राइज पसंद हैं।

छपाक की बात करें ते फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेसी अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन