1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना से लाइव बात कर रहे रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण ने लगाई डांट, वायरल हो रहा है वीडियो

आयुष्मान खुराना से लाइव बात कर रहे रणवीर सिंह को दीपिका पादुकोण ने लगाई डांट, वायरल हो रहा है वीडियो

 Published : Jun 06, 2020 06:45 am IST,  Updated : Jun 06, 2020 10:31 am IST

रणवीर सिंह और आयुष्मान खुराना इंस्टाग्राम लाइव पर बात कर रहे थे, तभी पीछे से दीपिका ने उन्हें डांट दिया।

रणवीर, आयुष्मान और दीपिका का वीडियो वायरल हो रहा है- India TV Hindi
रणवीर, आयुष्मान और दीपिका का वीडियो वायरल हो रहा है Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्टर्स आयुष्मान खुराना और रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, आयुष्मान ने अपने इंस्टाग्राम लाइव चैट पर रणवीर को एड करने का फैसला किया, लेकिन उन्होंने जल्दी फोन रख दिया, क्योंकि दीपिका पादुकोण उन्हें डांटने लगीं। 

आयुष्मान खुराना अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे और बातचीत कर रहे थे। उन्होंने रणवीर सिंह को भी ज्वॉइन करने के लिए सोचा। रणवीर तुरंत सोकर ही उठे थे और उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि ये सब क्या चल रहा है। उन्होंने दर्शकों को अपने लंबे बाल दिखाए, जिसपर आयुष्मान ने भी दिखाया कि उन्होंने भी कटिंग नहीं कराई है।

इंस्टाग्राम पर लाइव बातचीत करने के दौरान दोनों हंस रहे थे और तेज आवाज में बात कर रहे थे, लेकिन तभी रणवीर ने कैमरे के दूसरी तरफ देखा और नर्वस हो गए। उन्होंने कहा- 'ओके बाय बाय बाय.. भाभी डांट रही है, कह रही है मैं जूम कॉल कर रही हूं, चिल्ला मत।' ये सुनकर आयुष्मान खुराना ने कहा- 'आई लव यू और मिस यू।' इस पर रणवीर ने रिप्लाई दिया, 'आई लव यू आयुष।' इसके बाद उन्होंने तुरंत फोन रख दिया। 

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी कान्स के ग्रीन रूम के शरारत भले पल को एक पोस्ट के माध्यम से याद किया। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जो कांस फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन की है, जिसमें अभिनेत्री बाथरोब में डांस करती नजर आ रही हैं, वहीं वह अपने बाल भी बनवा रही हैं।

यंगस्टर्स के बीच धमाल मचाने वाली फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' ने हाल ही में रिलीज के सात साल हो गए, जिसको याद करते हुए अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के साथ की तस्वीरें शेयर की। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। फिल्म में दीपिका, रणबीर, आदित्य रॉय और कल्कि हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना की फिल्म गुलाबो सिताबो जल्द ही ऑनलाइन रिलीज होने वाली है। वहीं, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 83 फिल्म में दिखाई देंगे। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन