1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस तरह मनाएंगे शादी की पहली सालगिरह, जानिए डिटेल्स

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस तरह मनाएंगे शादी की पहली सालगिरह, जानिए डिटेल्स

 Published : Nov 12, 2019 07:52 pm IST,  Updated : Nov 12, 2019 08:17 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की पहली सालगिरह 14 नवंबर को है। दोनों पहली सालगिरह पर क्या प्लान कर रहे हैं हम आपको बताते हैं।

ranveer singh deepika padukone- India TV Hindi
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी की पहली सालगिरह इस तरह मनाएंगे।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को जल्द ही एक साल होने वाला है। दोनों बीते साल 14 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी में सिर्फ खास लोग ही शामिल हुए थे। शादी की सालगिरह दीपिका-रणवीर कुछ खास तरीके से मनाने वाले हैं।

हमारे सूत्रों के मुताबिक रणवीर और दीपिका शादी की सालगिरह पर सभी का आशीर्वाद लेना चाहते हैं। दोनों कल मुंबई से चले जाएंगे। पहले तिरुपति बालाजी जाएंगे उसके बाद पूरे परिवार के साथ अमृतसर गोल्डन टेम्पल जाएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक 14 नवंबर को दोनों तिरुपति बालाजी और पद्मावती मंदिर जाएंगे उसके बाद 15 नवंबर को अमृतसर गोल्डन टेम्पल के दर्शन करने के लिए जाएंगे।

दीपिका-रणवीर बीते छह सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने कभी भी अपने रिलेशनशिप के बारे में ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया। शादी के बारे में बात करते हुए रणवीर ने कहा था- शआदी के बाद मैं समय से उठता हूं, समय से खाता हूं, काम पर समय से जाता हूं, वापिस भी टाइम पर आता हूं। कुल मिलाकर मैं एक अच्छा लड़का बन गया हूं।

दीपिका-रणवीर साथ में चार फिल्मों में काम कर चुके हैं।अब दोनों फिल्म '83' में साथ में नजर आने वाले हैं। रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाते नजर आएंगे वहीं दीपिका कपिल देव की पत्नी रोमी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन