1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'छपाक' की शूटिंग के दूसरे दिन दीपिका पादुकोण को आया था पैनिक अटैक, इंटरव्यू में किया खुलासा

'छपाक' की शूटिंग के दूसरे दिन दीपिका पादुकोण को आया था पैनिक अटैक, इंटरव्यू में किया खुलासा

 Published : Jan 08, 2020 01:44 pm IST,  Updated : Jan 08, 2020 01:45 pm IST

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले उन्होंने खुलासा की शूटिंग के दूसरे दिन उन्हें पैनिक अटैक आया था।

deepika padukone- India TV Hindi
दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। दीपिका इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी पर आधारित है। फिल्म में दीपिका एसिड अटैक पीड़िता मालती का किरदार निभा रही हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में दीपिका ने बताया फिल्म की शूटिंग के दूसरे दिन ही उन्हें पैनिक अटैक आया था।

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में दीपिका को इस किरदार के लिए किस तरह के चैलेंज फेस करने पड़े इस बारे में बताया। दीपिका ने बताया, यह उनकी अब तक की सबसे चैलेंजिग फिल्म है। तैयारियों की बात करें तो उन्हें लुक टेस्ट, प्रोस्थेटिक और कॉस्ट्यूम पर भी काम करना पड़ा था। साथ ही बताया उन्होंने लक्ष्मी अग्रवाल के साथ काफी समय बिताया।

दीपिका ने आगे कहा- फिल्म की शूटिंग के दूसरे दिन ही उन्हें प्रोस्थेटिक की वजह से पैनिक अटैक आ गया था। वह क्लोस्टोफोबिक हैं। उन्हें बहुत पसीना आ रहा था साथ ही लग रहा था मानो पैर से खून बह रहा हो। उन्होंने कहा- मुझे याद है मैंने कहा था मैं यह नहीं कर पाऊंगी। दीपिका ने आगे बताया, प्रोस्थेटिक की वजह से वह एक नॉस्ट्रिल से सांस लेती थी और सही तरीके से खाना भी नहीं खा पाती थी।

छपाक की बात करें तो इसमें दीपिका के साथ विक्रांत मेसी अहम भूमिका निभाती नजर आने वाले हैं। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। साथ ही दीपिका ने छपाक से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू किया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन