1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण ने बेस्ट फ्रेंड की शादी में मचाया इतना धमाल की पड़ गईं बीमार, शेयर किया ये स्टेटस

दीपिका पादुकोण ने बेस्ट फ्रेंड की शादी में मचाया इतना धमाल की पड़ गईं बीमार, शेयर किया ये स्टेटस

 Published : Nov 11, 2019 05:24 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 05:25 pm IST

दीपिका पादुकोण जल्द ही '83', 'छपाक' और 'महाभारत' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी।

Deepika Padukone- India TV Hindi
बेस्ट फ्रेंड की शादी के बाद दीपिका पादुकोण हुईं बीमार Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में शरीक हुईं। उनके साथ पति रणवीर सिंह भी मौजूद रहे। दोनों ने शादी में जमकर धमाल मचाया और खूब डांस किया। इसका नतीजा ये निकला कि दीपिका की तबीयत खराब हो गई।

दीपिका ने इंस्टाग्राम के स्टेटस पर अपनी एक फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'जब आप अपनी बेस्ट फ्रेंड की शादी में ज्यादा मस्ती कर लो।' इसमें उन्होंने अपने चेहरे के पास थर्मामीटर भी लगाया हुआ है और वो काफी थकी हुई नज़र आ रही हैं।

लता मंगेशकर को वायरल इंफेक्शन के बाद हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट, अब तबीयत में हो रहा है सुधार

Deepika Padukone
Image Source : INSTAGRAMदीपिका पादुकोण का इंस्टाग्राम स्टेटस

दीपिका और रणवीर ने शादी में जमकर धमाल मचाया था। उनके वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका और रणवीर जल्द ही '83' में साथ नज़र आएंगे। रणवीर इस फिल्म में दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा दीपिका 'छपाक' और 'महाभारत' जैसी फिल्मों में भी नज़र आएंगी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन