1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लता मंगेशकर को वायरल इंफेक्शन के बाद हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट, अब तबीयत में हो रहा है सुधार

लता मंगेशकर को वायरल इंफेक्शन के बाद हॉस्पिटल में कराया गया एडमिट, अब तबीयत में हो रहा है सुधार

 Reported By: Joyeeta Mitra Suvarna
 Published : Nov 11, 2019 04:47 pm IST,  Updated : Nov 11, 2019 07:26 pm IST

लता मंगेशकर ने बीते 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था।

Lata Mangeshkar Health Update- India TV Hindi
लता मंगेशकर को वायरल इंफेक्शन के बाद हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया

मुंबई: हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर को सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। उन्हें वायरल इंफेक्शन हुआ था और अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। 

लता मंगेशकर की Neice ने इंडिया टीवी से बातचीत में बताया कि उन्हें वायरल इंफेक्शन हुआ था। अब वो धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। उन्होंने कहा कि आपकी चिंता के लिए धन्यवाद। वो रॉक स्टार हैं और उनके साथ कुछ गलत नहीं होगा। 

83 Movie: कपिल देव के फेमस 'नटराज पोज़' में दिखें रणवीर सिंह, पहचानना हुआ मुश्किल

लता मंगेशकर की भतीजी के अनुसार, डॉक्टर्स उनका ट्रीटमेंट कर रहे हैं। उन्हें कल डिस्चार्ज किया जाएगा।

लता मंगेशकर ने 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकार्ड कराए हैं।

साल 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा दादा साहब फाल्के पुरस्कार और फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया है।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन