1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका ने सलमान के सामने किया खुलासा, रणवीर को करेंगी डेट लेकिन इनसे करना चाहती हैं शादी

दीपिका ने सलमान के सामने किया खुलासा, रणवीर को करेंगी डेट लेकिन इनसे करना चाहती हैं शादी

 Published : Nov 20, 2017 10:38 am IST,  Updated : Nov 20, 2017 10:38 am IST

'पद्मावती' को लेकर काफी विवाद चल रहा है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसे निर्धारित समय पर प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि इन सबके बावजूद फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं दीपिका पादुकोण....

deepika- India TV Hindi
deepika

नई दिल्ली: फिल्मकार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'पद्मावती' को लेकर काफी विवाद चल रहा है। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसे निर्धारित समय पर प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। हालांकि इन सबके बावजूद फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं दीपिका पादुकोण अपनी इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में वह इसी सिलसिले में विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' के मंट पर जा पहुंची। इस दौरान उन्होंने शो के होस्ट सलमान खान के साथ खूब मस्ती की। यहां सलमान ने दीपिका से उनकी उनकी निजी जिंदगी और शादी के बार में कुछ सवाल किए।

यहां सलमान ने दीपिका से पूछा कि अगर आपको संजय लीला भंसाली, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर में से किसी चुनना हो तो आप इनमें से किससे शादी करेंगी? किसे डेट करेंगी? और मारना चाहेंगी? इस पर दीपिका ने बिना कोई वक्त बर्बाद किए तुरंत जवाब दिया कि वह भंसाली से शादी करना चाहती हैं, रणवीर को डेट करना चाहेंगी और शाहिद का मारना चाहेंगी क्योंकि वह पहले से ही शादी शुदा हैं। इसके बाद सलमान खान ने दीपिका पर चुटकी लेते हुए कहा कि वैसे ये शादी ज्यादा दिन नहीं टिक पाएगी।

फिर सलमान ने दीपिका से कहा कि उन्हें डांस करना है, लेकिन ऑफ बीट पर। बस फिर क्या दोनों ही मजाकिया अंदाज में अजीबो-गरीब डांस करना शुरु हो गए। दीपिका यहां रेड कलर की ड्रेस में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। गौरतलब है कि भंसाली की इस फिल्म में दीपिका को रानी पद्मावती का किरादर निभाते हुए देखा जाएगा। वहीं शाहिद कपूर राजा रतन सिंह की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि रणवीर सिंह पहली बार खलनायक के किरदार में अलाउद्दीन खिलजी के रूप में नजर आ रहे हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन