1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गली बॉय सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रोमांस करेंगी दीपिका पादुकोण!

गली बॉय सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रोमांस करेंगी दीपिका पादुकोण!

 Published : Dec 07, 2019 10:10 am IST,  Updated : Dec 07, 2019 10:10 am IST

दीपिका पादुकोण गली बॉय सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रोमांस करती नजर आने वाली हैं।

siddhant chaturvedi deepika padukone- India TV Hindi
सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह के साथ 'गली बॉय' में एमसी शेर का किरदार निभाकर फेमस हुए सिद्धांत चतुर्वेदी दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धांत और दीपिका शकून बत्रा की फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म को करण जौहर का धर्मा प्रोजडक्शन प्रोड्यूस करेगा।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग मार्च 2020 से शुरू होगी। फिल्म की कहानी दो कपल्स के मॉर्डन रिलेशनशिप के इर्द-गिर्द घूमेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दीपिका और सिद्धांत दोनों ने इस फिल्म के लिए हां कर दी है। फिल्म में दो नए चेहरे और नजर आएंगे। दीपिका ने लंबे समय से रोमांटिक फिल्म नहीं की है। वहीं सिद्धांत करियर के शुरूआत से रोमांटिक फिल्म करना चाहते थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण की 'छपाक' जनवरी 2020 में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह रणवीर सिंह के साथ '83' में उनकी पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी।

वहीं सिद्धांत की बात करें तो उन्होंने कुछ दिन पहले बताया था कि उन्होंने 2 एक्शन फिल्में और एक कॉमेडी फिल्म साइन की है। उसके बाद से वह रोमांटिक फिल्म ढूंढ रहे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन