1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण का बड़ा खुलासा, अपनी शादी में इस अभिनेत्री को नहीं करेंगी INVITE

दीपिका पादुकोण का बड़ा खुलासा, अपनी शादी में इस अभिनेत्री को नहीं करेंगी INVITE

 Edited By: Bhavna Sahni
 Published : Jan 29, 2018 11:56 am IST,  Updated : Jan 29, 2018 11:56 am IST

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई विवादित फिल्म 'पद्मावत' में बेहतरीन अदाकारी के लिए खूब सराहना बटोर रही हैं। इसी के साथ दीपिका की शादी को लेकर भी कई खबरें सुनने को मिल रही हैं। लेकिन इसी बीच दीपिका हाल ही में...

Deepika- India TV Hindi
Deepika

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई विवादित फिल्म 'पद्मावत' में बेहतरीन अदाकारी के लिए खूब सराहना बटोर रही हैं। इसी के साथ दीपिका की शादी को लेकर भी कई खबरें सुनने को मिल रही हैं। दरअसल पिछले ही दिनों खबर आई थीं वह दीपिका, रणवीर सिंह और उनके परिवार के साथ मालदीव मे नया साल सेलिब्रेट कर लौंटी हैं। ऐसे में दोनों की शादी को लेकर कई तरह की कयास लगाए जाने लगे हैं। लेकिन इसी बीच दीपिका हाल ही में 'वोग बीएफएफ' के कार्यक्रम का हिस्सा बनीं, यहां वह अपनी बहन अनीषा पादुकोण के साथ पहुंची। शो की होस्ट और अभिनेत्री नेहा धूपिया ने दोनों बहनों से कई टॉपिक्स पर सवाल किए।

इस दौरान दीपिका ने अपनी शादी को लेकर भी खुलकर और बेझिझक जवाब दिया। नेहा ने जब उनसे पूछा कि क्या वह अपनी शादी में कौटरीना कैफ को आमंत्रित करेंगी। इस पर दीपिका ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, "नो चांस"। दीपिका के इस जवाब को देखते हुए लगता है कि आज भी उनके और कैटरीना के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। बता दें कि इन दोनों के बीच चल रही इस कैट फाइट की वजह कोई और नहीं बल्कि रणबीर कपूर हैं।

गौरतलब है कि एक समय था जब दीपिका और रणबीर एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे। दोनों अपने इस रिलेशनशिप को किसी से भी छिपाए बिना हमेशा एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले दिखते थे, लेकिन फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहना' के दौरान रणबीर और कैटरीना के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। कुछ वक्त बाद ही ये दोनों रिलेशनशिप में आ गए और वहीं दीपिका अकेली रह गईं। हालांकि इस किस्से को लंबा वक्त बीत चुका है। ब्रेकअप के बाद भी दीपिका और रणबीर अच्छे दोस्त हैं। दोनों 'ये जवानी है दीवानी' और 'तमाशा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। लेकिन कैटरीना और रणबीर का रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं चल पाया और दोनों की राहें अब अलग हो चुकी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन