1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तेजाब पीड़िता के जीवन पर बन रही फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू करेंगी दीपिका पादुकोण

तेजाब पीड़िता के जीवन पर बन रही फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू करेंगी दीपिका पादुकोण

 Published : Dec 15, 2018 11:56 am IST,  Updated : Dec 15, 2018 11:57 am IST

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण निर्देशक मेघना गुलजार की अगली फिल्म में तेजाब पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभाते दिखेंगी।

दीपिका- India TV Hindi
दीपिका

मुंबई: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण निर्देशक मेघना गुलजार की अगली फिल्म में तेजाब पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभाते दिखेंगी। इस फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में होगी। ​दीपिका ने गुरुवार को निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्डस 2018 में यह बात कही।

15 वर्ष की उम्र में लक्ष्मी पर तेजाब हमला हुआ, जिसके बाद उसे कई सर्जरी करानी पड़ी। फिर बाद में वह एसिड पीड़िताओं की मदद के लिए आगे आईं और एसिड हमलों को रोकने की मुहिम छेड़ी। दीपिका फिल्म की निर्माता भी होंगी।

उन्होंने कहा, "फिल्म पर काम अगले साल से शुरू होगा। मुझे लगता है कि यह ऐसी कहानी है, जिसे लोगों को बताया जाना जरूरी है। यह बहुत जरूरी है और सत्य घटना पर आधारित है। उम्मीद है कि अच्छी चीजें बाहर आएंगी।"

यहां देखिए 2018 की बेस्ट इंस्टाग्राम तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन