1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दीपिका पादुकोण के लिए सेलिब्रेशन अभी भी जारी, कहा- शादी एक खूबसूरत फेस्टिवल

दीपिका पादुकोण के लिए सेलिब्रेशन अभी भी जारी, कहा- शादी एक खूबसूरत फेस्टिवल

 Published : Dec 14, 2018 12:55 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 12:55 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उनकी लाइफ में सेलिब्रेशन अभी तक चल रहा है और दीपिका का कहना है कि शादी अपने आप में एक खूबसूरत फेस्टिवल है।

Deepika Padukone, Ranveer Singh- India TV Hindi
Deepika Padukone, Ranveer Singh Image Source : INSTAGRAM

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने बंगुलरु में एक और मुंबई में दो रिसेप्शन होस्ट किया था। उनकी लाइफ में सेलिब्रेशन अभी तक चल रहा है और दीपिका का कहना है कि शादी अपने आप में एक खूबसूरत फेस्टिवल है।

दीपिका ने गुरुवार को निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्डस 2018 में यह बात कही। जब उनसे पूछा गया कि क्या शादी का जश्न खत्म हो गया है? इस पर उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि शादी अपने आप में एक सुंदर उत्सव है और हमारी तरफ से एक प्रकार से जश्न खत्म हो चुका है। लेकिन दिसंबर त्योहारों का समय होता है और नव-विवाहित होने के नाते यह जश्न अभी जारी रहेगा।"

शादी के बाद जिंदगी में आए बदलाव पर दीपिका ने कहा, "मुझे लगता है कि इस पर बातचीत लंबी होगी लेकिन सबसे जरूरी बात ये है कि मैं सभी प्यार की आभारी हूं।"

दीपिका 5 जनवरी को अपना 33वां जन्मदिन मनाएंगी। शादी के बाद पहले जन्मदिन के बारे में उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता। अभी हमारी कोई योजना नहीं है अभी हम रणवीर की फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।"

दीपिका मेघना गुलजार की अगली फिल्म में एसिड हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका में दिखेंगी।

(IANS इनपुट के साथ)

Also Read:

कपिल शर्मा और गिन्नी चतरथ ने सिख रीति-रिवाज से भी रचाई शादी, देखें Inside Photos और Videos

आलिया भट्ट से ट्विटर यूजर ने पूछा- 'क्या आपको आलिया कपूर कह सकते हैं', पढ़ें एक्ट्रेस का जवाब

Simmba: फिल्म का दूसरा गाना 'तेरे बिन' रिलीज, छाया रणवीर सिंह और सारा अली खान का रोमांस

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन