1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' का डिलीटेड सीन यूट्यूब पर हुआ रिलीज, हो रहा है वायरल

विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' का डिलीटेड सीन यूट्यूब पर हुआ रिलीज, हो रहा है वायरल

 Published : Aug 17, 2020 10:30 pm IST,  Updated : Aug 18, 2020 01:10 pm IST

विद्या बालन की फिल्म का ये डिलीटेड वीडियो आपको अपने बचपन के दिनों की याद दिला देगा।

विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' का डिलीटेड सीन यूट्यूब पर हुआ रिलीज- India TV Hindi
विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' का डिलीटेड सीन यूट्यूब पर हुआ रिलीज Image Source : INSTAGRAM/BALANVIDYA

नई दिल्ली: महान गणित जादूगर व गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड धारक शकुंतला देवी के जीवन पर आधारित बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म का अनदेखा और एक्सक्लूसिव वीडियो रिलीज हो गया है। फिल्म से डिलीट किए गए इस विशेष वीडियो क्लिप में, विद्या बालन की शकुंतला देवी ने हमारा जहन में स्कूल के दिनों को फिर से ताजा कर दिया है, जहां हम बच्चे गणित से घबराया करते थे और स्कूल में लंच ब्रेक का इंतजार किया करते थे।

एक ही टिफिन से चार लोगों द्वारा खाना खाने से ले कर, रिसेस की घंटी बंद होने के लिए घड़ी पर बचे समय की गणना करने तक, शकुंतला देवी का कहना है कि सभी चीज में गणित का जादू शामिल है।

बंगाली में कुछ गणितीय शाप से ले कर हमारे रोजमर्रा के जीवन में गणित की एक सुगम उपस्थिति के साथ, उनकी दृष्टिकोण आज भी काफी आकर्षक है। चमत्कारी महिला 'शकुंतला देवी' को कलम, कागज या कैलकुलेटर के उपयोग के बिना, महज चंद सेकंड में जटिल गणितीय समस्याओं को हल करने की क्षमता के लिए दुनिया भर में जाना जाता था।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन