1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'डेल्ही बेली' फिल्म के 9 साल पूरे, वीर दास ने फिल्म में काम करने को याद किया

'डेल्ही बेली' फिल्म के 9 साल पूरे, वीर दास ने फिल्म में काम करने को याद किया

 Written By: IANS
 Published : Jul 01, 2020 07:52 pm IST,  Updated : Jul 01, 2020 07:52 pm IST

इमरान खान और वीर दास की फिल्म डेल्ही बेली को 9 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म के 9 साल पूरे होने पर वीर दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

vir das- India TV Hindi
वीर दास Image Source : INSTAGRAM/VIRDAS

फिल्म 'डेल्ही बेली' को बुधवार को रिलीज हुए नौ साल हो गए हैं। कॉमेडियन-अभिनेता वीर दास ने इस मौके पर इस फिल्म में काम करने को याद किया। वीर ने लिखा, "इस फिल्म के 9 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में हमने काफी मेहत और मजे किए हैं। इतना मजा शायद ही कभी आया हो। जब भी मुझे कुछ भी अटपटा करने का विचार मन में आता है तो, मैं 'डेल्ही बेली' के समय को याद करता हूं।"

उन्होंने फिल्म से एक फोटो साझा की, जिसमें इमरान खान और कुणाल रॉय कपूर दिखाई दे रहे हैं।

अभिनय देव द्वारा निर्देशित, 'डेल्ही बेली' को एक एडल्ट कॉमेडी के रूप में पेश किया गया है। फिल्म में इमरान के मामा आमिर खान फिल्म के एक सह-निर्माता हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन