1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डिप्रेशन को बीमारी नहीं बल्कि केवल मन की अवस्था माना जाता है: गुलशन देवैया

डिप्रेशन को बीमारी नहीं बल्कि केवल मन की अवस्था माना जाता है: गुलशन देवैया

 Written By: IANS
 Published : Sep 17, 2020 09:54 am IST,  Updated : Sep 17, 2020 09:54 am IST

गुलशन देवैया का कहना है कि डिप्रेशन को एक बीमारी के रूप में स्वीकार करने की बजाय लोग इसे एक मानसिक अवस्था के तौर पर लेते हैं।

gulshan devaiah- India TV Hindi
गुलशन देवैया Image Source : INSTAGRAM/GULSHANDEVAIAH78

अभिनेता गुलशन देवैया का कहना है कि डिप्रेशन को एक बीमारी के रूप में स्वीकार करने की बजाय लोग इसे एक मानसिक अवस्था के तौर पर लेते हैं। गुलशन ने आईएएनएस को बताया, "डिप्रेशन को एक बीमारी के तौर पर स्वीकार करने में समस्या है क्योंकि ज्यादातर लोग सोचते हैं कि यह केवल मन की एक अवस्था है या यह एक भावना है। जैसे - अगर मैंने एक लड़की को प्रस्ताव दिया और उसने मुझे ठुकरा दिया और मैं कहता हूं कि 'मैं उदास हूं'। इसे केवल मेरी मन की अवस्था माना जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "डिप्रेशन का उपयोग किसी चीज पर प्रतिक्रिया देने की अभिव्यक्ति के तौर पर होता है। जब किसी मेंटल हेल्थ प्रैक्टिसनर या डॉक्टर द्वारा डिप्रेशन की पहचान की जा रही है तो जाहिर है कि यह एक बीमारी है। इसका किसी बीमारी जैसे कैंसर या टी.बी. की तरह इलाज होना चाहिए।"

डिप्रेशन के इलाज को लेकर उन्होंने कहा, "ऐसे कई लोग हैं जो इसके इलाज के लिए भारी दवाएं लेते हैं। जबकि इसके इलाज का पहला कदम यह है कि आप यह स्वीकार करें कि यह एक बीमारी है, फिर इसे लेकर आपका ²ष्टिकोण बदल जाएगा।"

उन्होंने आगे कहा, "हर कोई सोचता है कि यह मन की अवस्था है और थोड़ी सी फिलासफी (दर्शन) का उपयोग इसमें कारगर होगा। ऐसा नहीं है आपको पहले इसे बीमारी के तौर पर स्वीकार करना होगा।"

गुलशन देवैया 'शैतान', 'गोलियां की रासलीला राम-लीला', 'हंटर', 'ए डेथ इन द गंज' और 'मर्द को दर्द नहीं होता' जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन