1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यश की फिल्म 'केजीएफ 2' के लिए बेताब फैन्स ने खुद ही बना डाला ट्रेलर, हुआ वायरल

यश की फिल्म 'केजीएफ 2' के लिए बेताब फैन्स ने खुद ही बना डाला ट्रेलर, हुआ वायरल

 Published : Jul 09, 2020 01:55 pm IST,  Updated : Jul 09, 2020 01:56 pm IST

यश की केजीएफ: चैप्टर 1 को हिंदी, तमिल और कन्नड़ चैनल पर अपने सैटेलाइट प्रीमियर के दौरान काफी अच्छी टीआरपी मिली थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी केजीएफ: चैप्टर 1 को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी।

yash- India TV Hindi
यश की फिल्म 'केजीएफ 2' के लिए बेताब फैन्स ने खुद ही बना डाला ट्रेलर Image Source : INSTAGRAM- YASH

साउथ स्टार यश की फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 1' की रिलीज के बाद से ही फैन्स को 'केजीएफ: चैप्टर 2' का सभी को है बेसब्री से इंतज़ार है। अब 'केजीएफ: चैप्टर 2' में फैन्स रॉकी भाई की एक झलक पाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिल्म का दूसरा भाग देखने को फैन्स बेसब्र हैं, लोगों को अभी तक दूसरे पार्ट का ट्रेलर भी देखने को नहीं मिला है, और फैन्स इस कदर उत्साहित हैं कि उन्होंने खुद ही केजीएफ: चैप्टर 2 के फैन-मेड ट्रेलर के विभिन्न वर्जन को यूट्यूब पर रिलीज़ कर दिया है। फैंस द्वारा बनाये गए इन ट्रेलर को भारी संख्या में देखा जा रहा है।

यश की केजीएफ: चैप्टर 1 को हिंदी, तमिल और कन्नड़ चैनल पर अपने सैटेलाइट प्रीमियर के दौरान काफी अच्छी टीआरपी मिली थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी केजीएफ: चैप्टर 1 को शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। 

अभिनेता यश भी 'केजीएफ: चैप्टर 2' की रिलीज की तैयारी में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। अभिनेता अपनी शूटिंग के प्रति इतना गंभीर थे कि उन्होंने दस मिनट के दृश्य के लिए भी छह महीने के लिए ट्रेनिंग ली थी। 'केजीएफ: चैप्टर 2' में यश की मुख्य भूमिका के साथ अभिनेता संजय दत्त भी अहम भूमिका में नज़र आएंगे। फिल्म इसी साल 2020 में रिलीज़ की जाएगी।

देखिए फैन मेड ट्रेलर-

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Kgf