1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित होंगे धर्मेंद्र

राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित होंगे धर्मेंद्र

 Published : Apr 15, 2018 02:04 pm IST,  Updated : Apr 15, 2018 02:04 pm IST

महाराष्ट्र शिक्षा एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विनोद तावड़े ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए यह घोषणा की।

राज कपूर, धर्मेंद्र- India TV Hindi
राज कपूर, धर्मेंद्र

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने दिग्गज अभिनेता धर्मेद्र को राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना है जबकि निर्देशक राजकुमार हिरानी को राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। महाराष्ट्र शिक्षा एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री विनोद तावड़े ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए यह घोषणा की।

तावडे ने ट्वीट कर कहा, "महाराष्ट्र सरकार के राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए धर्मेद्र जी और राज कपूर स्पेशल कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड के लिए निर्देशक राजकुमार हिरानी के नाम का ऐलान कर बहुत खुशी हो रही है। बधाई।"

मराठी अभिनेता विजय चौहान और अभिनेत्री मृणाल कुलकर्णी को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा, "दिग्गज अभिनेता विजय चौहान को प्रतिष्ठित चित्रापति वी शांताराम जीवन गौरव पुरस्कार और अभिनेत्री-निर्देशक मृणाल कुलकर्णी को चित्रापति वी शांताराम विशेष योगदान पुरस्कार के लिए बधाई।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन