1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से चिंतित हुए धर्मेंद्र, कहा- निर्देशों का पालन करो सब ठीक हो जाएगा

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से चिंतित हुए धर्मेंद्र, कहा- निर्देशों का पालन करो सब ठीक हो जाएगा

 Published : Apr 17, 2020 11:10 am IST,  Updated : Apr 17, 2020 01:03 pm IST

बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर करके लोगों की सही रहने की प्रार्थना की है। साथ ही उनसे नियमों का पालन करने की अपील की है।

dharmendra- India TV Hindi
धर्मेंद्र Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस दिन प्रतिदिन दुनियाभर में अपने पैर पसारता जा रहा है। लाखों लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। भारत में भी इस वायरस ने लगभग 400 लोगों की जान ले ली है। बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भी कोरोना वायरस के बढ़ने से परेशान हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके लोगों से निर्देशों का पालन करने की अपील की है ताकि इससे बचा जा सके।

धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मैं आप सभी के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। चलिए एक-दूसरे के लिए जीते हैं। वीडियो में वह कहते हैं- कोरोना वायरस  ने तो पूरी दुनिया की नाक में दम कर रखा है। मैं तो लॉकडाउन से एक दिन पहले ही यहां आ गया था। इस महामारी की खबरें सुनकर बहुत दुख होता है। आप सभी को जो भी निर्देश मिल रहे हैं उसका पालन करना। सब ठीक हो जाएगा. मैं दुआ करता हूं कि ये कोरोना आपको छू भी ना पाए। आप सभी को बहुत प्यार।

आपको बता दें कोरोना वायरस से दुनियाभर में 2,182,197 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं भारत में लगभग 13000 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 400 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन