1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डायना पेंटी के लिए कई मायनों में खास है ये साल

डायना पेंटी के लिए कई मायनों में खास है ये साल

 Published : Nov 04, 2017 07:27 am IST,  Updated : Nov 04, 2017 07:27 am IST

डायना पेंटी को पिछली बार उनकी इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ में देखा गया था। डायना का कहना है कि पेशेवर मोर्चे पर उनके लिए यह साल अच्छा रहा और वह उम्मीद करती हैं कि वह लगातार फिल्में करती रहेंगी।

Diana Penty- India TV Hindi
Diana Penty

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री डायना पेंटी को पिछली बार उनकी इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘लखनऊ सेंट्रल’ में देखा गया था। डायना का कहना है कि पेशेवर मोर्चे पर उनके लिए यह साल अच्छा रहा और वह उम्मीद करती हैं कि वह लगातार फिल्में करती रहेंगी। इसी साल की शुरुआत में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया गया था। अब डायना ने इस ‘परमाणु’ और ‘हैप्पी भाग जाएगी’ का सीक्वेल भी साइन कर लिया है।

डायना ने हाल ही में एक साक्षात्कार के दौरान बताया, “यह साल मेरे लिए कई मायने में अलग रहा। मेरी दूसरी फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ से साल की शुरूआत हुई और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। सबसे संतोष की बात यह रही कि दर्शकों ने मुझे हैप्पी के किरदार में पसंद किया।“ उन्होंने बताया, “इसके बाद मैने ‘लखनऊ सेन्ट्रल’ साइन किया और इसके कुछ महीनों के बाद ‘परमाणु’ । काम के लिहाज से बहुत सारी अच्छी यादों के साथ मेरे लिए एक विशेष साल है।“

गौरतलब है कि हाल ही में डायना ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया है। अपने इस खास दिन को लेकर डायना ने बताया था कि वह चाह कर भी अपना जन्मदिन नहीं भूल सकती हैं क्योंकि यह उसी दिन होता है जिस दिन शाहरूख खान का होता है। बता दें कि इन दोनों ही सितारों का बर्थ डे 2 नवंबर को होता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन