1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डिएगो माराडोना के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, शाहरुख खान से रणवीर सिंह तक, इन सेलेब्स ने जताया दुख

डिएगो माराडोना के निधन पर शोक में डूबा बॉलीवुड, शाहरुख खान से रणवीर सिंह तक, इन सेलेब्स ने जताया दुख

 Published : Nov 26, 2020 10:08 am IST,  Updated : Nov 26, 2020 01:48 pm IST

महान खिलाड़ियों में गिने जाने वाले अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना का 60 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके देहांत पर बॉलीवुड जगत में भी शोक की लहर है।

diego maradona bollywood celebs- India TV Hindi
महान खिलाड़ियों में गिने जाने वाले अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना का 60 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके देहांत पर बॉलीवुड जगत में भी शोक की लहर है। Image Source : INSTAGRAM: RANVEERSINGH/IAMSRK

फुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में गिने जाने वाले अर्जेंटीना के डिएगो माराडोना का 60 साल की उम्र में निधन हो गया। वह सिर में ब्लड क्लॉट की सर्जरी के बाद दो हफ्ते पहले ही अस्पताल से लौटे थे। उनके देहांत पर बॉलीवुड जगत में भी शोक की लहर है। शाहरुख खान, रणवीर सिंह, अभिषेक बच्चन और सिद्धार्थ शुक्ला सहित तमाम हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख व्यक्त किया है।

शाहरुख खान ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा- डिएगो माराडोना... आपने फुटबॉल को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाया था.. आप हमेशा याद आएंगे और जैसा आपने इस दुनिया को एंटरटेन किया, वैसे ही हेवन में भी करेंगे। RIP।"

रणवीर सिंह ने टूटा हुआ दिल वाला इमोजी बनाते हुए #diegomaradona लिखा है। साथ ही डिएगो की फोटो शेयर की है। 

टीवी एक्टर और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला ने भी डिएगो के निधन पर सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, "आपकी वजह से फुटबॉल गेम को जाना.. बचपन में माराडोना बनना चाहता था.. लेकिन आपके जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता है। आपका खेल याद आएगा। #RIPMaradona"

अभिषेक बच्चन ने भी डिएगो को ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी है। 

रितेश देशमुख ने डिएगो की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ये फोटो सब कुछ कहती है। 

प्रियंका चोपड़ा ने डिएगो माराडोना को लीजेंड बताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

priyanka chopra
Image Source : INSTAGRAM प्रियंका चोपड़ा ने दी श्रद्धांजलि

करीना कपूर ने शोक व्यक्त किया।

kareena kapoor khan
Image Source : INSTAGRAM करीना कपूर ने दी श्रद्धांजलि

अन्य सेलेब्स ने भी जताया दुख:

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन