1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वर्ल्ड टॉप म्यूजिक वीडियोज में जगह बनाने वाला पहला इंडियन गाना बना ‘दिलबर', अभी देखिए

वर्ल्ड टॉप म्यूजिक वीडियोज में जगह बनाने वाला पहला इंडियन गाना बना ‘दिलबर', अभी देखिए

 Published : Jul 10, 2018 06:11 pm IST,  Updated : Jul 10, 2018 06:15 pm IST

जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के गाने ‘दिलबर-दिलबर’ एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है।

DILBAR- India TV Hindi
DILBAR

नई दिल्ली: जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के गाने ‘दिलबर-दिलबर’ एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है। सबसे पहले ये गाना 24 घंटे के अंदर 20 मिलियन व्यूज लाने वाला पहला भारतीय गाना बना था। इस इस गाने ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

इस गाने को यूट्यूब के ग्लोबल टॉप वीडियोज चार्ड में जगह मिली है। यानी वर्ल्ड के टॉप 10 गाने में दिलबर गाना भी एक है। इस लिस्ट में ये गाना 8वें नंबर पर है। फिल्म के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके इस बारे में जानकारी साझा की गई है।

यह गाना सबसे पहले सिर्फ तुम में था। जो संजय कपूर और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था। अब इस रीमेक गाने में नोरा फतेही ठुमके लगाते नजर आ रही हैं।

यहां देखिए ये गाना...

बता दें, मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी फिल्म सत्यमेव जयते 15 अगस्त 2018 को रिलीज होगी। फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड से है। दोनों ही फिल्में एक साथ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन