1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार के भाई एहसान खान की हालत नाजुक, सायरा बानो ने की जल्द ठीक होने की दुआ

दिलीप कुमार के भाई एहसान खान की हालत नाजुक, सायरा बानो ने की जल्द ठीक होने की दुआ

 Published : Aug 23, 2020 08:26 am IST,  Updated : Aug 23, 2020 08:26 am IST

दिलीप कुमार के दोनों भाई एहसान खान और असलम खान कोविड 19 से संक्रमित हो गए थे। असलम खान जिंदगी की जंग हार गए थे।

Dilip Kumar brother Ehsaan Khan - India TV Hindi
दिलीप कुमार के भाई एहसान खान की हालत नाजुक Image Source : TWITTER: @THEDILIPKUMAR

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के भाई एहसान खान की हालत नाजुक बनी हुई है। कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद वो अस्पताल में भर्ती हैं। सायरा बानो ने एहसान खान के जल्द ठीक होने की कामना की है और उम्मीद जताई है कि वो जल्द ही घर लौटकर वापस आएंगे।

गौरतलब है कि दिलीप कुमार के दोनों भाई एहसान खान और असलम खान कोविड 19 से संक्रमित हो गए थे। लीलावती हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन 88 साल के असलम खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वो कोरोना के साथ साथ डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और दिल की बीमारी से भी जूझ रहे थे। 

दिलीप कुमार के भाई असलम खान का निधन, कोरोना वायरस से थे संक्रमित

सायरा बानो ने एहसान खान की सेहत को लेकर बताया कि उनकी स्थिती अभी भी गंभीर है और वो आईसीयू में जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। ईटी टाइम्स से बात करते हुए सायरा बानो ने कहा- "एहसान भाई के लिए प्रार्थना करिए। वो आईसीयू में हैं और सांस नहीं ले पा रहे हैं।" सायरा ने असलम खान के निधन पर दुख जताते हुए कहा- "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि असलम भाई कोरोनावायरस का शिकार हो गए। हम वास्तव में नहीं जानते कि इस दुख का कैसे सामना करें। अल्लाह उन्हें शांति दें।"

कोरोना काल में दिलीप कुमार ने ट्विटर पर एक कविता की कुछ पंक्तियां शेयर की थी। इसके जरिए उन्होंने फैंस को घर पर सुरक्षित रहने की अपील की थी। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन