1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने एक बार फिर की पीएम से गुजारिश, कहा- जरुरत पड़ी तो मिलने दिल्ली भी जाऊंगी

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने एक बार फिर की पीएम से गुजारिश, कहा- जरुरत पड़ी तो मिलने दिल्ली भी जाऊंगी

 Published : Dec 19, 2018 09:20 am IST,  Updated : Dec 19, 2018 09:30 am IST

दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने एक बार फिर ट्वीट करके पीएम मोदी से मिलने की गुहार लगाई है।

Dilip Kumar and saira bano- India TV Hindi
Dilip Kumar and saira bano Image Source : INSTAGRAM

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार(Dilip Kumar) की पत्नी सायरा बानो (Saira bano) ने एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी से गुहार लगाई है। दिलीप कुमार के बंगले के दो प्लॉट पर अपना अपना हक जताने का झूठा दावा करने वाले बिल्डर समीर भोजवानी की बेल होने पर सायरा बानो ने पीएम से मिलने के लिए रविवार को ट्वीट किया था। जिसके बाद उन्होंने मंगलवार यानि 18 दिसंबर को एक बार फिर से ट्वीट किया है। 

सायरा बानो ने ट्वीट में लिखा कि- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सायरा बानो खान की गुजारिश है कि अपॉइंमेंट का इंतजार है। मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़वनीस के लगातार दिए जाने वाले आश्वासन से थक चुकी हूं। मैं कोशिश कर रही हूं। सर आप मेरी आखिरी उम्मीद हैं जो दिलीप साहप के घर को भू माफिया समीर भोजवानी से बचा सकते हैं। मैं आपसे निवेदन करती हूं।'

आपको बता दें कि दिलीप कुमार का बंगला बांद्रा के पाली हिल इलाके में स्थित है। जिसे बचाने के लिए सायरा बानो ने दिलीप कुमार के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया था। उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि-  ‘मैं सायरा बानो खान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध करती हूं। भू माफिया समीर भोजवानी जेल से छूट गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस द्वारा आश्वासन के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गयी। पद्म विभूषण से सम्मानित व्यक्ति को धन और बल से धमकी दी जा रही है। आपसे मुंबई में मुलाकात का निवेदन है।’’

इससे पहले इस साल सायरा बानो ने पुलिस से संपर्क किया था और भोजवानी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जनवरी में मुंबई पुलिस आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने दिग्गज अभिनेता के बंगले को कथित रूप से हड़पने की कोशिश के लिए बिल्डर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Manikarnika Trailer: कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' का ट्रेलर हुआ लॉन्च, तलवारबाजी करती आईं नजर

बॉलीवुड प्रतिनिधिमंडल से मिले पीएम मोदी, अक्षय कुमार ने इस तरह कहा शुक्रिया

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन