1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार को जुहू के कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक

ट्रेजडी किंग दिलीप कुमार को जुहू के कब्रिस्तान में किया गया सुपुर्द-ए-खाक

 Published : Jul 07, 2021 11:30 am IST,  Updated : Jul 07, 2021 05:20 pm IST

दिलीप साहब का अंतिम संस्कार शाम पांच बजे मुंबई में किया जाएगा। इस दौरान केवल 20 लोग मौजूद रहेंगे।

Dilip Kumar- India TV Hindi
अंतिम सफर को चले दिलीप कुमार, जूहू कब्रिस्तान में होंगे सुपुर्द-ए-खाक Image Source : YOGEN SHAH

अभिनेता दिलीप कुमार को जुहू के कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। परिजनों और फैंस ने नम आंखों से उन्हें  विदाई दी। अपने पसंदीदा अभिनेता के जनाजे में शामिल होने के लिए जुहू के कब्रिस्तान के सामने फैंस की भीड़ जमा हो गई थी। 

अभिनेता के निधन की खबर से पूरा बॉलीवुड स्तब्ध है। अंतिम संस्कार से पहले दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को उनके पाली हिल स्थित उनके घर में रखा गया जहां सेलेब उनके आखिरी दीदार करने पहुंचे। शाम 5 बजे सांताक्रूज़ मुंबई के जुहू क़ब्रिस्तान में अंतिम संस्कार होगा। कोरोना की वजह से सिर्फ 20 लोगों को ही यहां आने की इजाजत दी जाएगी। 

Dilip Kumar
Image Source : YOGEN SHANअंतिम सफर को चले दिलीप कुमार, जूहू कब्रिस्तान में होंगे सुपुर्द-ए-खाक

अपने चहेता अभिनेता को आखिरी बार सलमी देने के लिए फैंस की भीड़ जुहू के कब्रिस्तान के बाहर जमा हो गई है। इस दौरान दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो भी कब्रिस्तान पर मौजूद हैं।  

Amitabh BachCHAN,
Image Source : YOGEN SHAHदिलीप कुमार को अंतिम विदाई देने पहुंचे अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ जुहू के कब्रिस्तान दिलीप कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। कब्रिस्तान के बाहर तस्वीरों में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन कैद किए गए हैं। 

Dilip Kumar
Image Source : YOGEN SHAHसायरा बानो भी मौजूद

दिलीप कुमार का निधन, बॉलीवुड हस्तियों और राजनेताओं ने जताया शोक

आपको बता दें, मोहम्मद रफी, मजरूह सुल्तानपुरी, मधुबाला, जिया खान समेत कई दिग्गज लोगों को इस कब्रिस्तान में दफनाया गया है। 

दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार की 5 शानदार फिल्में, जो आज भी हैं लाजवाब

'ट्रेजेडी किंग' कहलाने वाले दिलीप कुमार ने अपने पांच दशक लंबे करियर में 'मुग़ले आज़म', 'देवदास', 'नया दौर', 'राम और श्याम' जैसी हिट फ़िल्में दीं।  एक्टर आख़िरी बार 1998 में आई फ़िल्म 'क़िला' में नज़र आये थे।

Photos: बेहद दिलचस्प है दिलीप कुमार और सायरा बानो की पहली मुलाकात की कहानी

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन