1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अगर इस दौर में रिलीज होती 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तो 500 करोड़ होता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अगर इस दौर में रिलीज होती 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' तो 500 करोड़ होता बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

 Published : Oct 21, 2020 08:36 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 08:36 pm IST

DDLJ आदित्य चोपड़ा की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी। इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की कुछ डिटेल्स सामने आई हैं, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।

dilwale dulhania le jayenge 25 years box office collection- India TV Hindi
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' Image Source : TWITTER

बॉलीवुड की आइकॉनिक मूवी 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' के हाल ही में 25 साल पूरे हुए हैं। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसमें शाहरुख खान, काजोल, अमरीश पुरी और अनुपम खेर जैसे कलाकारों ने जबरदस्त भूमिका निभाई थी। ये आदित्य चोपड़ा की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी। इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की कुछ डिटेल्स सामने आई हैं, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। 

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि अगर ये फिल्म इस दौर में रिलीज होती तो 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करती। 

तरण आदर्श ने लिखा, "यशराज स्टूडियो ने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किया है। ये मूवी साल 1995 में 4 करोड़ रुपये में बनी थी। इसने भारत में 89 करोड़ और विदेशों में 13 करोड़ 50 लाख रुपये कमाए थे। अगर आज के हिसाब से इस धनराशि को देखा जाए तो 2020 में डीडीएलजे की कमाई भारत में 445 करोड़ और विदेशों में 69 करोड़ मानी जाएगी। यानि ओवरऑल 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन।"

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख खान, काजोल, अनुपम खेर और अमरीश पुरी के अलावा फरीदा जलाल, परमीत सेठी जैसे सितारे भी नज़र आए थे। 

शाहरुख खान और काजोल व फिल्म से जुड़े अन्य सितारों ने DDLJ के 25 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किए हैं। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन