1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डिंपल कपाड़िया ने अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं बिल्कुल ठीक हूं

डिंपल कपाड़िया ने अस्पताल में भर्ती होने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं बिल्कुल ठीक हूं

 Published : Nov 17, 2019 07:24 pm IST,  Updated : Nov 17, 2019 07:24 pm IST

खबरों के मुताबिक डिंपल कपाड़िया तबीयत खराब होने की वजह से अस्तपाल में भर्ती थी। इन खबरों को डिंपल ने अफवाह ठहराया है।

dimple kapadia- India TV Hindi
डिपंल कपाड़िया

शनिवार को ट्विंकल खन्ना मुंबई में हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट हुई थीं। जिसके बाद खबरें आ रही थईं कि डिंपल कपाड़िया की तबीयत ठीक नहीं और वह अस्पताल में भर्ती हैं। जब आईएएनएस ने डिंपल कपाड़िया से बात कि तो उन्होंने इस खबर को अफवाह ठहराया।

डिंपल कपाड़िया ने आईएएनएस को बताया- मैं जिंदा हूं और बिल्कुल ठीक हूं। मेरी मां अस्पताल में भर्ती हैं। मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती हूं। मेरी मां ठीक हो रही हैं। वह पहले से बेहतर हैं। मुझे प्रार्थना और शुभकामनओं की जरुरत है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो डिंपल कपाड़िया हॉलीवुड फिल्म 'टेनेट' में नजर आने वाली हैं।

डिंपल कपाड़िया को एक्टर फिल्ममेकर राज कपूर ने 16 साल की उम्र में लॉन्च किया था। उन्होंने 1973 में आई फिल्म 'बॉबी' से डेब्यू किया था।

डिंपल कपाड़िया आखिरी बार अनीज बाजमी की 2015 में आई फिल्म 'वेलकम बैक' में नजर आईं थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन