1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अतरंगी रे के डायरेक्टर आनंद एल राय ने कहा, अक्षय की सादगी ने मुझे उनके साथ एक ओर फिल्म में काम करने के लिए किया प्रेरित

अतरंगी रे के डायरेक्टर आनंद एल राय ने कहा, अक्षय की सादगी ने मुझे उनके साथ एक ओर फिल्म में काम करने के लिए किया प्रेरित

 Published : Nov 26, 2021 07:31 am IST,  Updated : Nov 26, 2021 07:31 am IST

अतरंगी रे के बाद डायरेक्टर आनंद एल राय सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट फिल्म 'रक्षा बंधन' में भी साथ काम करेंगे।

Director Aanand L Rai said Akshays Simplicity inspired me to work with him again after atrangi re fi- India TV Hindi
Director Aanand L Rai said Akshays Simplicity inspired me to work with him again after atrangi re film  Image Source : INSTAGRAM/CU6D4TSOGNI

Highlights

  • निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म अतरंगी रे में अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में है।
  • निर्देशक आनंद एल राय को अक्षय कुमार की सादगी और ईमानदारी आईं पसंद
  • अतंरगी रे के बाद निर्देशक आनंद एल राय अक्षय के साथ करेंगे फिल्म रक्षा बंधन में काम

आनंद एल राय की फिल्म 'अतरंगी रे' का ट्रेलर रिलीज होने का बाद से ही सुर्खियों में छाई हुई है। 24 नवंबर को रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर की जमकर चर्चा हो रही है। फिल्म में अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। 24 दिसंबर को डिज्नी+ हॉटस्टार ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं। 

कहानीकार आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म में अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में है। अब आनंद सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट फिल्म 'रक्षा बंधन' में भी साथ काम करेंगे। निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी के बीच एक महान रचनात्मक तालमेल दिखाई दे रहा है। 

अभिनेता अक्षय कुमार के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए फिल्म निर्माता आनंद एल राय ने कहा, "अक्षय कुमार की सादगी बहुत आकर्षक है। उनकी प्रामाणिकता और ईमानदारी मुझे एक निर्देशक के रूप में प्रेरित करती है।" 

दिल्ली विधानसभा की समिति की तरफ से तलब किए जाने पर कंगना रनौत का आया रिएक्शन

गुलशन कुमार और टी-सीरीज़, आनंद एल राय और केप ऑफ़ गुड फिल्म्स प्रस्तुत अतरंगी रे, अ कलर येलो प्रोडक्शन द्वारा निर्मित की जो आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा द्वारा निर्मित तथा भूषण कुमार और कृष्ण कुमार द्वारा निर्मित है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित फिल्म 24 दिसंबर को विशेष रूप से केवल डिज़्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज़ हो रही है।

वहीं ट्रेलर के लॉन्च के समय निर्माता भूषण कुमार ने कहा था कि अतरंगी रे की दुनिया वास्तव में अतरंगी है! फिल्म आपकी स्क्रीन पर जादू लाने और आपको प्यार की ताकत में विश्वास दिलाने का वादा करती है। मोशन पोस्टरों को कल शानदार प्रतिक्रिया मिली है और हम आपको अतरंगी रे ट्रेलर दिखाने के लिए उत्साहित हैं! 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन