1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मलंग' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: दिशा पाटनी और आदित्य रॉय की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

'मलंग' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1: दिशा पाटनी और आदित्य रॉय की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

 Published : Feb 08, 2020 11:04 am IST,  Updated : Feb 08, 2020 11:04 am IST

दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म मलंग का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

malang box office collection day 1- India TV Hindi
मलंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

दिशा पाटनी और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म मलंग रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक और ऑडियन्स का मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में दिशा और आदित्य के साथ अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मलंग ने पहले दिन 6 करोड़ का बिजनेस किया है। फिल्म के पहले दिन अच्छी शुरूआत का असर वीकेंड पर पड़ता है। वीकेंड पर फिल्म की कमाई और बढ़ सकती है।

मलंग एक रोमांस थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में आदित्य का एक्शन लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आदित्य पहली बार एक्शन करते नजर आए हैं।

फिल्म को मोहित सुरी ने डायरेक्ट किया है टी-सीरीज़ के भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव फिल्म्स के लव रंजन, अंकुर गर्ग और नॉर्दर्न लाइट्स एंटरटेनमेंट के जे शेवक्रमणी ने प्रोड्यूस किया है। मोहित सुरी आशिकी 2 और एक विलेन जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी कर चुके हैं। 

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन