1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने बनाया मजेदार टिक टॉक वीडियो, आपने देखा क्या?

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने बनाया मजेदार टिक टॉक वीडियो, आपने देखा क्या?

 Published : Mar 24, 2020 11:35 am IST,  Updated : Mar 24, 2020 11:35 am IST

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों अक्सर साथ में मस्ती करती नजर आती हैं।

disha patani and krishna shroff- India TV Hindi
दिशा पाटनी और कृष्णा श्रॉफ

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैन्स के लिए अक्सर वीडियो और फोटोज शेयर करती रहती हैं। दिशा इस समय सेल्फ क्वारेंटाइन कर रही हैं मगर फैन्स को एंटरटेन करना नहीं भूलती हैं। दिशा ने अपनी खास दोस्त टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा के साथ मजेदार वीडियो शेयर किया है।

शेयर किए टिकटॉक वीडियो में दिशा और कृष्णा एक पॉपुलर डायलॉग सीन को रिक्रिएट करती नजर आ रही हैं। 

दिशा पाटनी और कृष्णा श्रॉफ कुछ दिन पहले भी हैडलाइन में आई थी। कृष्णा ने दिशा की फोटो पर कमेंट करके उनकी तारीफ की थी और ड्रेस के साइज के बारे में पूछा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी सलमान खान के साथ एक बार फिर नजर आने वाली हैं। वह राधे में सलमान खान के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह जॉन अब्राहम के साथ एक विलन 2 में नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन