1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पाटनी ने बैकफ्लिप करते हुए वीडियो किया शेयर, कहा- कम से कम डर खत्म हुआ

दिशा पाटनी ने बैकफ्लिप करते हुए वीडियो किया शेयर, कहा- कम से कम डर खत्म हुआ

 Published : Jul 13, 2019 06:48 am IST,  Updated : Jul 13, 2019 06:48 am IST

दिशा पाटनी ने बैकफ्लिप करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मेरा डर खत्म हो गया।

Disha patani- India TV Hindi
Disha patani Image Source : INSTAGRAM

दिशा पाटनी(Disha Patani) अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। वह फिट रखने के लिए डांस और एक्सरसाइज करती हैं। दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं तो अपनी डांस और एक्सरसाइज वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी इन वीडियो से लोग काफी प्रेरित होते हैं और खुद को फिट रखने की कोशिश करते हैं। इस बार उन्होंने बैकफ्लिप करते हुए वीडियो शेयर की है। वीडियो में वह काफी आसानी से बैकफ्लिप करती नजर आ रही हैं।

दिशा ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा- खुद बैकफ्लिप करने का पहला प्रयास। अभी भी इसे परफेक्ट बनाने की जरुरत है लेकिन कम से कम डर खत्म हो गया है। हर रोज एक बदलाव आता है। साथ ही जैसे में जिद्दी हूं।

दिशा के अलावा भई बॉलीवुड में कई सितारें हैं जो अपनी एक्सरसाइज वीडियो से चर्चा में रहते हैं। सुष्मिता सेन भी अपने फिटनेस के राज की वीडियो शेयर करती रहती हैं।कुछ दिन पहले उन्होंने बैकफ्लिप मारते पावर रिंग करते वीडियो शेयर किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी आखिरी बार सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म में कैटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका निभाते नजर आए थे। इन दिनों दिशा अपनी आने वाली फिल्म 'मंगल' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Also Read:

लंबे ट्रिप से आने के बाद घर में दीपिका को देखकर ऐसा होता है रणवीर सिंह का रिएक्शन

इंडियन क्रिकेट फैंस का मजाक उड़ाने के कारण ट्रोल हो गए विवेक ओबेरॉय, यूजर्स बोले- अब तो मेच्योर हो जाओ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन