1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिशा पाटनी लॉकडाउन में इस तरह बिता रही हैं समय, कहा- चीजें जल्दी ठीक हो जाएं

दिशा पाटनी लॉकडाउन में इस तरह बिता रही हैं समय, कहा- चीजें जल्दी ठीक हो जाएं

 Published : May 05, 2020 02:48 pm IST,  Updated : May 05, 2020 02:56 pm IST

दिशा पाटनी लॉकडाउन में घर पर वर्कआउट और कुकिंग करते हुए समय बिता रही हैं। उनका कहना है कि चीजें जल्द ही ठीक हो जाएं।

disha patani- India TV Hindi
दिशा पाटनी Image Source : INSTAGRAM

कोरोना वायरस महामारी में लॉकडाउन के चलते सभी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज घर पर परिवार के साथ समय बिता रही है। वह सोशल मीडिया पर कुकिंग और वर्कआउट की फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में दिशा पाटनी ने बताया कि वह लॉकडाउन में किस तरह से समय बिता रही हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में दिशा पाटनी ने कहा-यह सब मेरे लिए नया है। अब मेरे पास अपने लिए फ्री टाइम है। क्योंकि आम दिनों में शूटिंग और ट्रेवलिंग में समय बीत जाता है। मैं अपना ज्यादातर समय अपने पालतू जानवरों की देखभाल में निकल जाता है। साथ ही कई फिल्में देख रही हूं।

दिशा ने आगे कहा- मैं वर्कआउट भी कर रही हूं साथ ही डांस रुटीन मुझे बिजी रखने में मदद करता है। लॉकडाउन के चलते सब बंद हो गया है। उन्होंने आगे कहा- मैं आशा कर रही हूं यह सब जल्दी ठीक हो जाए। घर पर रहना बहुत मुश्किल हो रहा है लेकिन यह हम सभी के लिए जरुरी है ताकि हम कोरोना वायरस महामारी से लड़ सकें।

वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी आखिरी बार मलंग में आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आईं थी। अब वह सलमान खान के साथ राधे में नजर आएंगी। दिशा की फिल्मों में एक विलेन 2 भी शामिल है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन